Kerala Mass Murder : केरल में एक शख्स ने पांच लोगों की हत्या कर सनसनी मचा दी है। वेंजरामुडु में सामूहिक हत्याकांड के 23 साल के आरोपी अफान ने अपनी प्रेमिका को भी मौत के घाट उतार दिया। प्रेमिका की जान लेने के पीछे उसने एक अजीब कारण बताया है। अपराध करने के बाद आरोपी वेंजरामूडु पुलिस स्टेशन में चला गया और आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी और फिर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार हुआ है। इसके बाद उससे पूछताछ की गई और औपचारिक रूप से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, तिरुवनंतपुरम के वेंजरामूडु में हुई इस सामूहिक और दर्दनाक हत्या के पीछे पैसे के लेन-देन को मुख्य वजह माना जा रहा है।
अधिकारियों ने पहले बताया था कि आरोपी ने 14 लेनदारों से 65 लाख रुपये का कर्ज लिया था। इससे वह परेशान था और शुरू में अपनी मां और भाई के साथ आत्महत्या करने की योजना बनाई थी, लेकिन 24 फरवरी को उसने अपनी 88 वर्षीय दादी, 13 वर्षीय भाई, प्रेमिका, मामा और मामा की पत्नी की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें : सड़क पर गड्डों से परेशान शख्स ने उठाया ऐसा कदम, दुनिया भर में हो गया वायरल
पुलिस जांच में सामने आया है कि अफान ने अपनी प्रेमिका की हत्या सिर्फ इसलिए की क्योंकि “वह उसके बिना अकेले नहीं रह पाती थी”। वहीं, अफान ने अपनी मां की हत्या करने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह बच गईं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें : Google से पता चली बॉयफ्रेंड की सच्चाई तो उड़े महिला के होश; ऑनलाइन हुई थी मुलाकात
वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, आरोपी के पिता विदेश में रहते हैं और वह घटना के एक दिन पहले ही विदेश से लौटे थे। उन्होंने बताया कि हमारे पास कोई बड़ी उधारी नहीं थी। हत्या के पीछे की वजह को तलाशना पुलिस का काम है। बता दें कि अफान ने पांच हत्याओं को दो अलग-अलग पुलिस थाना वेंजरामूडू और पैंगोडे क्षेत्र में अंजाम दिया। इसके बाद उसने वेंजरामूडु पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर दिया था।
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
1 hr agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
2 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
3 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
4 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
4 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
5 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
5 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
6 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
8 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines