Kerala Lulu Mall: लुलु मॉल एक बार फिर चर्चा में है। केरल के कलामासेरी के मॉल में बुधवार को एक ‘महिला’ बुर्का पहनकर लेडिज टॉयलेट में पहुंची और वीडियो बनाने लगी। जब महिलाओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत की जिसके बाद आरोपी ‘महिला’ को पकड़ लिया गया। पकड़े जाने के बाद खुलासा हुआ कि आरोपी महिला नहीं बल्कि पुरुष है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – क्या आपके मोबाइल पर आया इमरजेंसी अलर्ट मैसेज, जानें क्या चाहती है मोदी सरकार?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 23 साल के अभिमन्यु के रूप में हुई है, जो पेशे से आईटी इंजीनियर है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे दो हफ्ते के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज किया मामला
पुलिस ने बताया कि आरोपी इंफोपार्क स्थित एक आईटी फर्म में काम करता है। वह बुर्का पहनकर मॉल में महिलाओं के वॉशरूम में घुस गया था। उसने एक बॉक्स में मोबाइल रखा और उसे रिकॉर्डिंग मोड पर छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि कैमरे के सामने उसने बॉक्स में सुराख किया था जिससे रिकॉर्डिंग हो सके।
पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान एक महिला को शक हुआ, तो उसने सिक्योरिटी गार्ड से संपर्क किया। जब बुर्का वाली ‘महिला’ को पकड़ा गया तो पता चला कि वह महिला नहीं पुरुष है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 (C) और 419 के साथ आईटी अधिनियम की धारा 66 E के तहत मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines