Kerala Lottery: बंगाल के मजदूर ने केरल में 75 लाख की रुपये की लॉटरी जीती है। लॉटरी जीतने की जानकारी के बाद बंगाल का मजदूर सीधे दौड़कर थाने पहुंचा और अपनी सुरक्षा की मांग की। उसने बताया कि उसे डर है कि कही कोई उसकी लॉटरी न छीन ले।
पश्चिम बंगाल के रहने वाले एसके बदेश तब हैरान रह गए जब उन्होंने केरल सरकार की 75 लाख रुपये की स्त्री शक्ति लॉटरी जीती। वह अपनी पुरस्कार राशि के लिए सुरक्षा मांगने के लिए मंगलवार देर रात तुरंत मुवत्तुपुझा पुलिस स्टेशन गया।
और पढ़िए – World Happiness Index: फिनलैंड दुनिया का सबसे ज्यादा ‘खुशहाल’ देश, जानें रैंकिंग में भारत किस पायदान पर?
मजदूर बोला- डर रहा था कि कोई लॉटरी न छीन ले
एसके बदेश ने पुलिस से सुरक्षा मांगी क्योंकि उसे औपचारिकताओं की जानकारी नहीं थी और वह डर भी रहा था कि कोई उससे टिकट छीन लेगा। मजदूर की गुहार के बाद मुवत्तुपुझा पुलिस ने उसे सारी औपचारिकताएं समझाईं और पूरी सुरक्षा का वादा किया।
दिलचस्प बात यह है कि एसके बदेश ने पहले भी लॉटरी से अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन कभी जीत नहीं पाया था। उसने बताया कि एर्नाकुलम के चोट्टानिकारा में सड़क निर्माण कार्य में लगा था, उसी दौरान टिकट खरीदा था। एसके बदेश को केरल आए अभी ज्यादा साल नहीं हुए हैं और वह मलयालम भाषा से परिचित नहीं हैं। उसने अपने दोस्त कुमार को उसकी मदद के लिए बुलाया था।
और पढ़िए – West Bengal: शिक्षक भर्ती घोटाले में 37 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद अयन शील गिरफ्तार, जानें कौन है ये आरोपी
एसके बदेश ने बताया कि लॉटरी की रकम मिलने के बाद वह अपने घर बंगाल वापस लौट जाएगा। घऱ लौटने के बाद मकान का नवीनीकरण कराएगा। साथ ही खेती किसानी करेगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
29 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
46 mins agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
2 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
4 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
4 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines