Kerala Lottery: बंगाल के मजदूर ने केरल में जीती 75 लाख की लॉटरी, जानें क्यों सीधा दौड़कर पहुंचा थाना

bengal labourer wins lottery, bengal labourer, Rs 75 lakh lottery, kerala lottery

Kerala Lottery: बंगाल के मजदूर ने केरल में 75 लाख की रुपये की लॉटरी जीती है। लॉटरी जीतने की जानकारी के बाद बंगाल का मजदूर सीधे दौड़कर थाने पहुंचा और अपनी सुरक्षा की मांग की। उसने बताया कि उसे डर है कि कही कोई उसकी लॉटरी न छीन ले।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के रहने वाले एसके बदेश तब हैरान रह गए जब उन्होंने केरल सरकार की 75 लाख रुपये की स्त्री शक्ति लॉटरी जीती। वह अपनी पुरस्कार राशि के लिए सुरक्षा मांगने के लिए मंगलवार देर रात तुरंत मुवत्तुपुझा पुलिस स्टेशन गया।

विज्ञापन
और पढ़िए – World Happiness Index: फिनलैंड दुनिया का सबसे ज्यादा ‘खुशहाल’ देश, जानें रैंकिंग में भारत किस पायदान पर?

मजदूर बोला- डर रहा था कि कोई लॉटरी न छीन ले

एसके बदेश ने पुलिस से सुरक्षा मांगी क्योंकि उसे औपचारिकताओं की जानकारी नहीं थी और वह डर भी रहा था कि कोई उससे टिकट छीन लेगा। मजदूर की गुहार के बाद मुवत्तुपुझा पुलिस ने उसे सारी औपचारिकताएं समझाईं और पूरी सुरक्षा का वादा किया।

दिलचस्प बात यह है कि एसके बदेश ने पहले भी लॉटरी से अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन कभी जीत नहीं पाया था। उसने बताया कि एर्नाकुलम के चोट्टानिकारा में सड़क निर्माण कार्य में लगा था, उसी दौरान टिकट खरीदा था। एसके बदेश को केरल आए अभी ज्यादा साल नहीं हुए हैं और वह मलयालम भाषा से परिचित नहीं हैं। उसने अपने दोस्त कुमार को उसकी मदद के लिए बुलाया था।

विज्ञापन
और पढ़िए – West Bengal: शिक्षक भर्ती घोटाले में 37 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद अयन शील गिरफ्तार, जानें कौन है ये आरोपी

एसके बदेश ने बताया कि लॉटरी की रकम मिलने के बाद वह अपने घर बंगाल वापस लौट जाएगा। घऱ लौटने के बाद मकान का नवीनीकरण कराएगा। साथ ही खेती किसानी करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ