Kerala: केरल घूमने आई ब्रिटेन की महिला पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना राजधानी तिरुवनंतपुरम के आदिमलाथुरा के पास की है। बताया जा रहा है कि जब महिला होटल से निकलकर चोवारा बीच जा रही थी, उसी दौरान टैक्सी ड्राइवर समेत पांच लोगों ने उससे मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया।
रिपोर्टों के अनुसार, जिस रिसॉर्ट में वह रह रही थी, उसके एचआर मैनेजर की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में प्रबंधक ने दावा किया कि आरोपियों ने कथित तौर पर महिला पर्यटक के यौन शोषण करने की कोशिश की।उन्होंने कहा कि महिला पर्यटक को परेशानी में देख रसोइया उसे बचाने आया जिसके बाद आरोपियों ने उस पर भी हमला किया।
शिकायत के अनुसार, आरोपियों में शामिल ड्राइवर की टैक्सी का यूज महिला पर्यटक कर रही थी। पीड़िता एयरपोर्ट से ही आरोपी की कार को किराए पर लिया था। इस दौरान टैक्सी ड्राइवर ने महिला पर्यटक का नंबर ले लिया। थोड़ी देर बाद टैक्सी ड्राइवर ने अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया।
आरोप के मुताबिक, जब महिला रिसॉर्ट से बाहर निकल रही थी और बीच की ओर बढ़ रही थी, तो आरोपी टैक्सी ड्राइवर एंटनी ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसका शारीरिक शोषण करने की कोशिश की।
और पढ़िए – नवी मुंबई के तुर्भे डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां राहत बचाव में जुटीं
आरोपियों को विझिंजम पुलिस ने किया गिरफ्तार
विझिंजम पुलिस ने बताया कि तिरुवनंतपुरम जिले के विझिंजम के पास आदिमलथुरा में एक विदेशी पर्यटक के साथ पांच लोगों ने दुर्व्यवहार किया था। घटना 31 जनवरी की रात लगभग 10 बजे की है। घटना के दौरान महिला अपने रिसॉर्ट से बीच की ओर जा रही थी।
विझिंजम पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक एंटनी एक टैक्सी ड्राइवर है, जिसकी कार का इस्तेमाल पीड़ित महिला के माता-पिता करते थे। इस दौरान आरोपी ने महिला पर्यटक का नंबर ले लिया था और फिर आरोपी महिला को लगातार फोन कर परेशान कर रहा था। मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines