Kerala Fisherman Wins Lottery: किस्मत का इससे अच्छा उदाहरण क्या हो सकता है कि किसी को बैंक कुर्की का नोटिस दे और कुछ घंटे बाद ही शख्स को 70 लाख रुपये की लॉटरी लग जाए। ऐसा ही एक मामला केरल में आया है। दरअसल, यहां के एक मछुआरे ने उसी दिन लॉटरी जीती जिस दिन उसे बैंक की ओर से कुर्की का नोटिस मिला था।
मामला केरल के कोल्लम जिले का है। यहां के करुणागपल्ली में रहने वाले मछुआरे पुकुंजू ने राज्य सरकार की 70 लाख रुपये की ‘अक्षय लॉटरी’ जीती है। जानकारी के मुताबिक, पुकुंजू ने यूनियन बैंक से घर बनाने के लिए 9 लाख रुपये का लोन लिया था। वे काफी समय से लोन का भुगतान नहीं कर पा रहे थे। कर्ज न चुका पाने से पुकुंजू काफी परेशान थे।
12 अक्टूबर को नोटिस मिला, उसी दिन जीता लॉटरी
बैंक का जब कर्ज अधिक हो गया तो उन्हें 12 अक्टूबर को कुर्की का नोटिस मिला। थोड़ी देर बाद पुकुंजू घर से बाहर निकले और अपनी किस्मत आजमाने के लिए एक लॉटरी खरीदी। शाम को पुकुंजू घर लौटे। घर आने के थोड़ी देर बाद ही उन्हें फोन कर बताया गया कि उन्होंने 70 लाख रुपये की लॉटरी जीती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुकुंजू के घर में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। परिवार अच्छे से रहे इसलिए उन्होंने बैंक से लोन लेकर घर बनाया था लेकिन बीच में काम ठप्प हुआ तो वे कर्ज चुकाने में असमर्थ हो गए। अब निराशा में खरीदी गई लॉटरी के टिकट से एक बार फिर उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
बताया जा रहा है कि बैंक की ओर से लिया गया कर्ज काफी बढ़ गया था। जीती गई लॉटरी की रकम से वे पहले अपना कर्ज चुकाएंगे फिर बाकी बचे पैसों से वे लघु उद्योग खोलेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कितनी तैयार है भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते ट्रैक?
5 mins agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
28 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
3 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
6 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
7 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines