हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'केरल में नहीं चलेगा संघ का एजेंडा', कैंटीन में बीफ पर प्रतिबंध लगाने से भड़के कर्मचारी

केरल में एक बैंक मैनेजर को कैंटीन में बीफ पर प्रतिबंध लगाना महंगा पड़ गया। बैंक कर्मचारियों ने इस फैसले के विरोध में बैंक के अंदर की बीफ पार्टी का आयोजन किया। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह के फैसले गलत होते हैं।

विज्ञापन
बैंक कर्मचारी बीफ पार्टी करते हुए।

केरल के एक सरकारी बैंक के मैनेजर ने कैंटीन में बीफ प्रतिबंध लगाने से कर्मचारी भड़क गए। मैनेजर के इस फैसले का विरोध करते हुए कर्मचारियों ने ‘बीफ फेस्टिवल’ का आयोजन किया। कर्मचारियों ने मैनेजर के केबिप के सामने ही बीफ और पराठे खाकर पार्टी की। यह मामला 28 अगस्त का बताया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर विपक्ष के विधायक केटी जलील का कहना है कि केरल में संघ का एजेंड नहीं चलने दिया जाएगा।

दरअसल केरल के एर्नाकुलम जिले के कोच्चि स्थित केनरा बैंक के एक मैनेजर ने कैंटीन में बीफ पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके विरोध में कर्मचारियों ने बीफ फेस्टिवल का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। हाल ही में उनकी नियुक्ति केरल में हुई है। बैंक की कैंटीन में कभी-कभी बीफ परोसा जाता था। बैंक मैनेजर ने कैंटीन में बीफ परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने कैंटीन कर्मचारियों को आदेश दिया कि अब बीफ नहीं बनाया जाए।

ये भी पढ़ें: सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज, गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिया था आपत्तिजनक बयान

विज्ञापन

बड़े स्तर पर करने वाले थे विरोध प्रदर्शन

बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) के नेतृत्व में कर्मचारियों ने इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। फेडरेशन के नेता एसएस अनिल ने कहा कि शुरुआत में हम बैंक मैनेजर के अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न के खिलाफ बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने वाले थे, लेकिन बाद में कुछ अलग करने का फैसला किया। जिसके बाद हमने बैंक में ही बीफ पार्टी का आयोजन किया।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की मां के अपमान के खिलाफ इस्लामिक फतवा की मांग, जमाल सिद्दीकी ने लिखा पत्र

विज्ञापन

बिना किसी डर के फासीवादियों के खिलाफ बोल सकते हैं

कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक केटी जलील ने कहा कि यह मिट्टी लाल है। इस धरती का दिल लाल है। जहां कहीं भी लाल झंडा लहराता है, आप बिना किसी डर के फासीवादियों के खिलाफ बोल सकते हैं और कार्रवाई कर सकते हैं। कोई भी आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा। जब तक कम्युनिस्ट एकजुट हैं, हम किसी को भी भगवा झंडा फहराने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि संघ यानी आरएसएस का एजेंडा यहां चलने नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट घटे, 1 सितंबर से मिलेगा फायदा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola