सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ FIR दर्ज, गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिया था आपत्तिजनक बयान

देश के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने हाल ही में एक आपत्तिजनक बयान दिया है। जिसे लेक देश् भर बीजेपी उनका विरोध कर रही है। अब महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

Mahua Moitra, Amit shah, Trinamool Congress, BJP, News24, महुआ मोइत्रा, अमित शाह, तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी, न्यूज 24

सांसद महुआ मोइत्रा और गृह मंत्री अमित शाह।

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा नए विवाद में फंस गई हैं। गृह मंत्री अंमित शाह के खिलाफ बयानबाजी करने पर महुआ मोइत्रा के खिलाफ माना कैंप थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 197 के तहत केस दर्ज किया गया है।

हाल ही में सांसद महुआ मोइत्रा ने देश के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था। इसके बाद BJP कार्यकर्ता उन पर हमलावर हैं। पार्टी के कई नेताओं ने महुआ के आपत्तिजनक बयान का विरोध दर्ज करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को शिकायत के आधार पर महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर महुआ के खिलाफ FIR की मांग की है।

देशद्रोह और दंडनीय अपराध

बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि महुआ मोइत्रा ने जिस तरह से गृह मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है, उससे समाज में गुस्सा और तनाव फैल सकता है। उन्होंने इसे देशद्रोह और दंडनीय अपराध बताते हुए बीएनएस की धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने अब इस मामले में केस दर्ज किया है।

महुआ मोइत्रा का बयान

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कथित तौर पर यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि अगर अमित शाह बांग्लादेश से घुसपैठ रोकने में विफल रहते हैं, तो सबसे पहले आपको अमित शाह का सिर काटकर अपनी मेज पर रखना चाहिए। उन्होंने कथित तौर पर यह बयान गुरुवार को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में प्रेसवार्ता के दौरान दिया था। जिसके बाद से बीजेपी ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

2023 में लोकसभा से हुई थीं निष्कासित

TMC सांसद महुआ मोइत्रा इससे पहले दिसंबर 2023 में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था। बताया जाता है कि जब सदन ने उनके खिलाफ पूछताछ के लिए पैसे लेने के आरोपों पर आचार समिति की जांच रिपोर्ट की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ