सेवा तीर्थ में नया पीएम ऑफिस शिफ्ट होने के बाद आज मोदी कैबिनेट की पहली बैठक है। इससे पहले केरल का नाम बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों ने बताया कि केरल का नाम बदलकर केरलम करने का प्रस्ताव रखा जा सकता है। पीएम मोदी की अध्यक्षता ने कैबिनेट की बैठक जारी है। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट केरल सरकार के प्रस्ताव को हरी झंडी दे सकती है।
---खबर नीचे जारी है---
दरअसल, केरल बीजेपी के अ प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर केरल का आधिकारिक नाम बदलकर ‘केरलम’ करने की मांग की थी। चंद्रशेखर ने पत्र में कहा था कि ‘केरलम’ नाम मलयालम भाषा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है।
---खबर नीचे जारी है---
यह भी पढ़ें: त्रावणकोर से केरल और अब केरलम! जानिए आजादी के बाद किन-किन राज्यों ने बदला अपना नाम
---खबर नीचे जारी है---
इसके अलावा जून 2024 में केरल विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था। इसमें केरल राज्य के नाम को आधिकारिक दस्तावेजों में ‘केरल’ से बदलकर ‘केरलम’ करने की मांग की गई है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को भी पत्र लिखा जा चुका है। राजीव ने कहा कि भाजपा हमेशा से इस महान राज्य को, जो अपनी समृद्ध परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है, ‘केरलम’ के रूप में ही देखती आई है।
---खबर नीचे जारी है---
यह भी पढ़ें: मनाली-नैनीताल घूमकर हो गए बोर? इन खूबसूरत ऑफबीट जगहों की करें अगली ट्रिप
---खबर नीचे जारी है---