हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'BJP को खुश ना करें…', शशि थरूर को राहुल गांधी पर बयान को लेकर केसी वेणुगोपाल की नसीहत

राहुल गांधी ने 17 जून को राजस्थान के कोटा से ‘छात्रों की गूंज’ की शुरुआत की थी, जिसके बाद पर्चा लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुए थे.

विज्ञापन

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की ओर से राहुल गांधी के छात्र आंदोलन ‘छात्रों की गूंज’ पर गिए गए बयान के बाद कांग्रेस में बयानबाजी गरमा गई है. कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी नेताओं को कड़े शब्दों में हिदायत दी है कि वे ऐसे बयान देने से बचें जो अनजाने में भी भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाते हों या उन्हें खुश करते हों.

वेणुगोपाल ने साफ कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों के मुद्दों पर हुए विरोध प्रदर्शन में ‘असली जन-जी’ ने हिस्सा लिया था और सभी पार्टी नेताओं को बयान देते समय सावधानी बरतनी चाहिए.

यह भी पढ़ें : 2027 की महाभारत: क्या चुनावी राजनीति का पुराना फॉर्मूला बदलेगा Gen Z फैक्टर?

विज्ञापन

क्या बोले वेणुगोपाल?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शशि थरूर ने यह बयान जानबूझकर या दुर्भावना से दिया होगा. वेणुगोपाल ने कहा, ‘हम सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जाने-अनजाने में कोई ऐसा बयान ना दें, और मुझे नहीं लगता कि उन्होंने यह जानबूझकर कहा है. हालांकि, भले ही कांग्रेस सदस्य हमेशा पार्टी के अनुशासन का कड़ाई से पालन न करते हों, लेकिन हमें ऐसे बयान देने से बचना चाहिए जो सिर्फ भाजपा को खुश करने का काम करते हों.’

शशि थरूर ने क्या कहा था?

शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों और CJP के हालिया छात्र आंदोलनों की तुलना करते हुए कहा था, ‘दिलचस्प बात यह है कि CJP ने जो मुद्दे उठाए, वही मुद्दे हमारी पार्टी और राहुल गांधी ने ‘छात्रों की गूंज’ के जरिए उठाए थे. लेकिन हमें यह देखना होगा कि हमारा आंदोलन जनता के बीच उतनी मजबूती से क्यों नहीं गूंज सका? हमें जनता की नब्ज को सही तरीके से पकड़ने की जरूरत है.’

विज्ञापन

बता दें, राहुल गांधी ने 17 जून को राजस्थान के कोटा से ‘छात्रों की गूंज’ की शुरुआत की थी, जिसके बाद पर्चा लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुए थे. इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

यह भी पढ़ें : ‘रील देखना और बनाना 21वीं सदी का नया नशा’, प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद

विज्ञापन

मैं पार्टी का वफादार हूं- थरूर

शशि थरूर ने अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सबसे लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां अपनी बात रखने की आजादी है. थरूर ने कहा, ‘मैं अपनी पार्टी के लिए वफादार हूं, लेकिन मैं अपने स्वतंत्र विचार व्यक्त करता हूं. कई बार मेरे बयानों का इस्तेमाल प्रतिद्वंद्वी भी कल लेते हैं. क्या आपने कभी भाजपा में किसी को असहमति जताकर टिकते देखा है? मैं उसी पार्टी में हूं जो मेरी सोच के सबसे करीब है.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola