---विज्ञापन---

साजिश के तहत जदयू को कमजोर करने के लिए चिराग मॉडल लाया गया: के सी त्यागी

सौरभ कुमार, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अब जीवन में कभी भी भाजपा से जदयू का समझौता नहीं हो सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय परिषद की बैठक में एनडीए से अलग होने के कारणों को विस्तार से पार्टी नेताओं व अधिकारियों को बताया। जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने रविवार को […]

सौरभ कुमार, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अब जीवन में कभी भी भाजपा से जदयू का समझौता नहीं हो सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय परिषद की बैठक में एनडीए से अलग होने के कारणों को विस्तार से पार्टी नेताओं व अधिकारियों को बताया। जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने रविवार को मीडिया में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जदयू मानती है कि बिना कांग्रेस और वामदलों के साथ गठबंधन के भाजपा के खिलाफ मजबूत लड़ाई नहीं हो सकती है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन चाहते हैं।

अभी पढ़ें – जे जे अस्पताल में रखा जाएगा सायरस का शव, हादसे में दो लोगों की हुई है मौत

---विज्ञापन---

प्रधान महासचिव ने कहा वहीं जदयू के सदस्यता अभियान की शुरुआत आज से हो गई। सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के सदस्य बने। उन्हें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सदस्य बनाया। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ललन सिंह को सदस्य बनाया। सदस्यता अभियान 8 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद पंचायत से राष्ट्रीय स्तर तक की इकाई गठित की जाएगी। राज्यसभा सदस्य अनिल हेगड़े राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी बनाये गये है।

आगे प्रधान महासचिव ने कहा कि एक साजिश के तहत जदयू को कमजोर करने के लिए चिराग मॉडल लाया गया। एक षडयंत्र के तरह जेडीयू की संख्या कम की गई। फिर आरसीपी सिंह को आगे किया गया। हर संभव प्रयास किया गया की विधायकों व सांसदों को तोड़ा जाए। वह बोले नीतीश कुमार ने कह दिया है की जब तक भविष्य में मैं हूं अब बीजेपी के साथ जाने का कोई सवाल नही है। इतिहास में कभी सुना ही नहीं की जो पार्टी आप को सहयोग करें उसे ही तोड़ने का प्रयास हों। 2014 के बाद केंद्र के जो भी मंत्री आते थे या प्रधानमंत्री आते थे वह कभी अटल सरकार की बात नहीं करते सब जगह मैं मैं करते थे।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 04, 2022 07:02 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola