KC Tyagi Omar Abdullah Clash: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जनता दल (यूनाइटेड के नेता) के नेता केसी त्यागी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों की आपस में बहस होते देखी जा सकती है। दोनों ऑन कैमरा लाइव स्ट्रीमिंग में एक मुद्दे पर बहस कर रहे हैं। दोनों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। केसी त्यागी कहते हैं कि 1978 और 1952 के चुनाव को छोड़कर जम्मू कश्मीर में जितने भी चुनाव हुए, सभी रिग्ड पोल थे। वहीं चुनाव राज्य में विद्रोह का कारण हैं।
यह सुनकर उमर अब्दुल्ला भड़क जाते हैं और जवाब देते हुए कहते हैं कि माफी चाहता हूं और मैं आपकी बड़ी इज्जत करता हूं, लेकिन बिल्कुल यही बात इस्लामाबाद से कही जाती है। आपने जो बात कही कि यहां कभी साफ सुथरे चुनाव नहीं हुए, यह हमारे पड़ोसी भी कहते हैं। मैं 3 बार सासंद रहा हूं और 3 बार विधायक रहा हूं। अगर आप कहते हो कि मैं चोरी करके चुनाव जीता हूं तो मैं माइक रखकर चला जाता हूं। जवाब सुनकर केसी त्यागी भी हंसने लगते हैं और कहते हैं कि फारुख साहब भी ऐसा कहते हैं। इस नोक-झोंक को सभी देखते हैं और इसके बाद एक शांति-सी छा जाती है।
रमजान के महीने में ‘अश्लील’ फैशन शो पर विवाद
बता दें कि आजकल जम्मू-कश्मीर मे रमजान के महीने में अश्लील फैशन शो पर विवाद चल रहा है। उत्तरी कश्मीर के फेमस स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में एले इंडिया की तरफ से यह फैशन शो आयोजित किया गया, लेकिन रमजान के पाक महीने में इस फैशन शो को देखकर मुख्यमंत्री भड़क गए और उन्होंने 24 घंटे के अंदर इस पर रिपोट्र मांग ली। लग्जरी ब्रांड की 15वीं वर्षगांठ के मौके पर यह फैशन शो हुआ था। एले इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फैशन शो का वीडियो अपलोड किया था, जिसे देखकर लोग भड़क गए और मुख्यमंत्री को शिकायत दे दी। विवाद होने के बाद वीडियो को हटा दिया गया।
वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने फैशन शो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गुलमर्ग में एले इंडिया का फैशन शो हुआ था, जिसमें मॉडल ने रैंप वॉक किया। इस शो का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था, जिस पर प्रदेश की हस्तियों ने आपत्ति जताई और कहा कि रमजान के महीने में ऐसे ‘अश्लील’ फैशन शो नहीं होने चाहिए। विवाद होने पर उन्होंने एक बैठक बुलाई और अधिकारियों से पूछा कि इस शो के लिए परमिशन दी गई थी या नहीं? इसके बाद एले इंडिया के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने फैशन शो करने का मकसद बताया, लेकिन इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो इसलिए जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
1 hr agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
3 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
5 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
5 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
8 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
8 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
10 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
11 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines