Katra ropeway to Vaishno Devi: जम्मू के कटरा कस्बे में व्यापारी विरोध कर रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन माता वैष्णोदेवी मंदिर तक यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित रोपवे परियोजना को लेकर हो रहा है। जिसके विरोध में व्यापारियों ने बुधवार (18 दिसंबर) को बंद का ऐलान किया। उनका कहना है कि रोपवे परियोजना से हजारों लोगों की रोजी रोटी पर असर पड़ेगा। जानिए यह परियोजना क्या है और लोगों को इसके बनने से क्या शिकायत है?
रोपवे प्रोजेक्ट का विरोध क्यों?
रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर वैष्णो देवी मंदिर इन दिनों काफी सुर्खियों में है। कुछ ही दिन पहले सरकार ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। जिसको लेकर लोग अब विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल, इस प्रोजेक्ट के बनने से मंदिर तक पहुंचने का रास्ता काफी सरल हो जाएगा, लेकिन स्थानीय व्यवसायों और श्रमिकों पर इसका अलग ही असर पड़ेगा। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मजदूर संघ के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह जामवाल का कहना है कि संघर्ष समिति हमारे अधिकारों के लिए लड़ रही है, क्योंकि बोर्ड 60,000 से अधिक परिवारों की रोजी-रोटी छीनने पर तुला हुआ है।
ये भी पढ़ें: Mata Vaishno Devi की यात्रा केवल 1 घंटे में! श्रद्धालुओं को राहत देने का सरकार का प्लान क्या?
उन्होंने कहा कि होटल व्यवसायी, दुकानदार, मजदूर और ट्रांसपोर्टर सभी रोपवे परियोजना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। हम चाहते हैं कि इस प्रोजेक्ट को रोक दिया जाए। आपको बता दें कि जो लोग विरोध कर रहे हैं उनका कहना है कि इस रास्ते पर उनका काम चलता ह, जिससे उनके परिवार का पालन पोषण होता है। अगर यह प्रोजेक्ट बना तो इससे उके काम पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
क्या है रोपवे प्रोजेक्ट?
जम्मू और कश्मीर के कटरा शहर में बने वैष्णो देवी मंदिर कतक पहुंचने के लिए इस 300 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। जिसके तहत कटरा से वैष्णो देवी तक रोपवे का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में श्रद्धालु मंदिर जाने के लिए घोड़ा और हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, कुछ श्रद्धालु पैदल भी मंदिर जाते हैं। पैदल वालों को 6 से 7 घंटे का वक्त मंदिर पहुंचने में लगता है। वहीं, घोड़े से 4 और हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद भी 2.5 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है। इस रोपवे के बनने के बाद 7 घंटे की जगह केवल 1 घंटे में सफर तय कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Vaishno Devi के श्रद्धालुओं के लिए अलर्ट, अब कटरा में और मंदिर के पास नहीं मिलेंगी ये 2 चीजें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
7 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
8 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
9 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
11 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
12 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
13 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
13 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
13 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines