Kashmiri Man Arrested in Odisha, भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कश्मीरी मूल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसके पाकिस्तानी नागरिकों के साथ ताल्लुक हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी कभी खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताता था तो कभी अपने आप को सेना का डॉक्टर कहता था और इसी झूठ के दम पर वह पाकिस्तानी नागरिकों के साथ ताल्लुक बनाने में कामयाब रहा। उसने 6-7 शादियां भी की। हालांकि अभी भी आरोपी से पूछताछ का क्रम जारी है और इस दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।
ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था पुलिस ने
गौरतलब है कि बीते दिनों ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को जाजपुर जिले के गांव नेउलपुर से लोगों को ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान कश्मीर के कुपवाड़ा से ताल्लुक रखते 37 वर्षीय सैयद ईशान बुखारी उर्फ ईशान बुखारी उर्फ डॉ. ईशान बुखारी के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने कई राज्यों में कई महिलाओं से शादी की है। कभी वह खुद को पीएमओ में अधिकारी तो कभी सेना का डॉक्टर बताता था। आरोपी के पास से संयुक्त राज्य अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय, कनाडाई स्वास्थ्य सेवा संस्थान और अन्य द्वारा जारी किए गए मेडिकल डिग्री प्रमाण पत्र जैसे कई जाली दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: विदेशी दुल्हन से शादी करने अमेरिका से जोधपुर आया NRI बोला- PM मोदी की अपील ने दिल छू लिया
कश्मीर में है गैर-जमानती वारंट लंबित
इस बारे में जानकारी देते हुए शनिवार को एसटीएफ के आईजी जेएन पंकज ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी के द्वारा कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और ओडिशा सहित भारत के विभिन्न हिस्सों की कम से कम 6-7 महिलाओं से शादी करने की बात सामने आई है। आरोपी ने खुद को आर्मी में अंतरराष्ट्रीय डिग्री वाला न्यूरो स्पेशलिस्ट, पीएमओ में एक अधिकारी, उच्च रैंकिंग वाले एनआईए अधिकारियों के करीबी सहयोगी और अन्य लोगों के रूप में परिचित कराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर कश्मीर में धोखाधड़ी और जालसाजी का भी मामला चल रहा है और उसके खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट लंबित है। हालांकि आईएसआई से कोई संबंध नहीं मिला है। अब पंजाब, कश्मीर और ओडिशा की पुलिस की संयुक्त टीम आरोपियों से पूछताछ करेगी।
यह भी पढ़ें: अबॉर्शन से इनकार किया तो Live In Partner ने गला दबाकर ली जान; फिर कर दिए दो टुकड़े
संबंधित खबरें
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
51 mins agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
2 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
3 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
3 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
3 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
4 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
6 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
6 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines