Kisan Samman Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) देश के किसानों को आर्थिक सहायाता देने के लिए चलाई गई है. अब जम्मू-कश्मीर के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है. केंद्र सरकार ने कश्मीर के पात्र किसानों के लिए 171 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद जारी की है, जो सीधे किसानों के बैंक खातों में जाएगी. इससे पहले सरकार द्वारा 26 सितंबर को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की थी.
8.55 लाख किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद
केन्द्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि ‘पीएम-किसान योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के लगभग 8.5 लाख पात्र किसानों के बैंक खातों में 171 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त सीधे हस्तांतरित की जाएगी’. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी जानकारी देते हुए बताया था कि यह रकम सीधे कश्मीर के पात्र किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है.
पहले किन किसानों के खाते में आई रकम
इससे पहले भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के किसानों के लिए बीती 26 सितंबर को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की थी. बीते दिनों हुई बारिश के कारण इन राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण काफी फसलें बर्बाद हो गई थीं. इस नुकसान की भरपाई में मदद के लिए सरकार ने इन राज्यों के करीब 27 लाख पात्र किसानों को राहत के तौर पर 2-2 हजार रुपये भेजे गए थे.
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: किसान योजना की किस्त जारी होने पर भी नहीं आए पैसे? कुछ स्टेप्स में सुलझाएं समस्या
संबंधित खबरें
'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
2 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
2 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
6 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
6 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
6 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines