कल सुहागनों का त्योहार यानि करवा चौथ है. महिलाएं पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं और चांद देखकर अपना व्रत तोड़ती हैं. लेकिन इस बार कुछ जगहों पर सुहागनों को चांद का दीदार करने को मिलेगा या नहीं, ये कहना मुश्किल है. दरअसल, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर 28 से 31 अक्टूबर तक कई इलाकों में अलर्ट जारी है. मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है. ऐसे में करवा चौथ का व्रत कर रही महिलाओं के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि कल यानि 29 अकटूबर का मौसम कैसा रहेगा.
ये भी पढ़ें: Karwa Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री की लिस्ट
यूपी में अलर्ट जारी
चक्रवात ‘अर्नब’ के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं आगरा और उसके आसपास के इलाकों में भी बारिश हो सकती है. बारिश और ठंडी हवा के चलते अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है.
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली-NCR में भी दिखाई दे सकता है. उम्मीद है कि दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और मेरठ में 29 अक्टूबर की शाम को काले बादल छाए रहेंगे, जिससे चांद का दीदार कर पाना मुश्किल होगा. दिल्ली में करवा चौथ के दिन चंद्रमा रात करीब 8 बजकर 17 मिनट पर निकलने का अनुमान है.
MP में भी बारिश का अनुमान
मध्य प्रदेश में भी करवा चौथ पर चांद सुहागनों को तड़पा सकता है. IMD के मुताबिक, 29 अक्टूबर को पूर्वी हिस्से के 17 जिलों में भारी या बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं, छतरपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश हो सकती है.
ये भी पढ़ें – Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानिए इसके पीछे का कारण
संबंधित खबरें
ISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
10 mins agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
27 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
47 mins agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
5 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
5 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' से आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, NDRF की 11 टीमें तैनात
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines