नई दिल्ली: आज से आम जनता के लिए सेंट्रल विस्टा एवेन्यू खोल दिया गया है। दिल्ली मेट्रो यात्रियों को इंडिया गेट और सेंट्रल विस्टा जाने के लिए बस सेवा मुहैया कराएगी। यात्रियों को भैरव रोड से बस मिलेगी। ये इलेक्ट्रिक बसें भैरव रोड से यात्रियों को पिक करके नेशनल स्टेडियम सी हेक्सगॉन के गेट नंबर 1 पर उतारेंगी। यहां से इंडिया गेट और सेंट्रल विस्टा तक पैदल पहुंचा जा सकता है।
अभी पढ़ें – राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत
इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच कर्तव्य पथ देश को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने 15.5 किलोमीटर लंबे सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का भी उद्घाटन किया। ये सेंट्रल विस्टा एवेन्यू 19 महीने तक लगातार चले काम के बाद बनकर तैयार हुआ है। कार्यक्रम की शुरुआत इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के अनावरण से हुई। सुभाष चंद्र बोस की ये प्रतिमा 28 फुट ऊंची हैं।
राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच कर्तव्य पथ देश को समर्पित करते हुए कहा कि बदलाव केवल प्रतीकों तक ही सीमित नहीं है, ये बदलाव देश की नीतियों का भी हिस्सा बन चुका है। आज देश अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे सैकड़ों कानूनों को बदला चुका है। भारतीय बजट, जो इतने दशकों से ब्रिटिश संसद के समय का अनुसरण कर रहा था, उसका समय और तारीख भी बदली गई है।
अभी पढ़ें – Delhi: आजाद मार्केट इलाके में निर्माणाधीन 4 मंजिला इमारत गिरी, राहत बचाव कार्य जारी
उन्होंने आगे कहा कि अगर पथ ही राजपथ हो, तो यात्रा लोकमुखी कैसे होगी? राजपथ ब्रिटिश राज के लिए था, जिनके लिए भारत के लोग गुलाम थे। राजपथ की भावना भी गुलामी का प्रतीक थी, उसकी संरचना भी गुलामी का प्रतीक थी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
33 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 hr ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
1 hr agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
1 hr agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
2 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
3 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
7 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
8 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
10 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines