UAE के शारजाह में कर्नाटक के उडुपी जिले के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, उसका शव नौ टुकड़ों में कटा हुआ मिला है. मर्डर जुलाई महीने में हुआ था. दो महीने बाद इसका खुलासा तब हुआ, जब उनके परिवार से कोई संपर्क नहीं हुई. भारतीय की मौत के बाद से उसकी पत्नी और बेटा गायब है. शख्स का नाम एल्विन प्रकाश कुंदर बताया जा रहा है. उसका शव ओमान वाले रास्ते पर खड़ी एक कार में मिला. प्रकाश के भाई का कहना है कि उसके शव को नौ टुकड़ों में काटकर दो बैगों में भरा गया था.
14 साल से शारजाह एयरपोर्ट पर कर रहा था काम
प्रकाश करीब 14 साल से शारजाह एयरपोर्ट पर काम कर रहा था. उसकी पत्नी और बेटा भी उनके साथ ही रहते थे. बेटा यूएई में ही 10वीं क्लास में पढ़ता था. वहीं, पत्नी टीना एक स्कूल में टीचर के तौर पर काम कर रही थी.
यह भी पढ़ें : आजमगढ़ में ट्रिपल मर्डर, आरोपी ने अपनी पत्नी समेत 2 पुजारियों को गोलियों से उतारा मौत के घाट, बच्चों को बनाया बंधक
मैसेज से हुआ शक
प्रकाश के भाई अनिल प्रशांत कुंदर के मुताबिक, उन्होंने 20 जुलाई के आसपास उससे संपर्क करने की कोशिश की थी. प्रकाश ने कॉल का जवाब नहीं दिया, लेकिन एक टेक्स्ट मैसेज भेजकर बताया कि वह ठीक हैं. परिवार को यह जवाब अजीब लगा. प्रकाश आम तौर पर वॉयस मैसेज के जरिए बात करता था. जब अनिल ने करीब एक हफ्ते बाद दोबारा कॉल की, तब भी कोई जवाब नहीं आया.
क्लासमेट ने ढूंढ़ा
संपर्क नहीं होने पर अनिल ने शारजाह में प्रकाश के क्लासमेट मनोहर से संपर्क किया. उसने मनोहर के कहा कि प्रकाश के बारे में जानकारी पता करें. जब मनोहर कंपनी की ओर से दिए गए प्रकाश के फ्लैट पर गए तो वह वहां नहीं थे. वॉचमैन ने उन्हें बताया कि प्रकाश भारत चले गए हैं. कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में संपर्क करने पर, उन्होंने भी यह बताया कि प्रकाश भारत गए हैं. लेकिन वह भारत नहीं लौटा था.
यह भी पढ़ें : ‘फ्रेंड’ से मिलने गई नाबालिग से गैंगरेप, चाकू घोंपकर शव खेत में फेंका; टेम्पो से खुला राज
पासपोर्ट की जांच से पता चला कि प्रकाश अभी भी शारजाह में ही थे. इसके बाद लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई. फिर उसकी तलाश शुरू हुई. तलाश में ओमान जाने वाले रास्ते पर खड़ी एक कार में प्रकाश का शव मिला. शव को नौ टुकड़ों में काटकर दो बैग में रखा हुआ था.
पत्नी पर भी उठ रहे सवाल
इस मर्डर में उनकी पत्नी टीना का भी नाम आ रहा है. हालांकि, उनके परिवार का कहना है कि उन्हें इस जोड़े के बीच किसी भी झगड़े के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. हालांकि, अभी तक उनकी पत्नी के रोल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.
संबंधित खबरें
आज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
2 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
3 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
5 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
7 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
8 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
9 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
10 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
11 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
11 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines