Triple Murder In Azamgarh: यूपी के आजमगढ़ में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 की शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और पूजा कराने आए 2 पुजारियों की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी अपनी 3 छोटी संतानों के साथ घर के एक कमरे में बंद हो गया. घटना से पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल बन गया.
शराब छुड़ाने के लिए हो रही थी पूजा
शंभूपुर के निवासी अरविंद सिंह के शराब पीने की आदत से परिवार परेशान था. बताया जा रहा है कि उसकी 32 साल की पत्नी बबीता ने पति की शराब की लत छुड़ाने के उद्देश्य से मंगलवार शाम घर में पूजा का आयोजन कराया था. इसके लिए पठखौली गांव के 55 साल के महेंद्र पाठक और छिताना गोझा गांव के 50 साल अखिलेश मिश्र को पूजा कराने के लिए बुलाया गया था. शाम करीब साढ़े 6 बजे दोनों पुजारी घर में पूजा करा रहे थे, तभी अरविंद कथित तौर पर नशे की हालत में वहां पहुंचा.
पुजारियों से बहस के बाद बरसीं गोलियां
पूजा चलती देखकर अरविंद नाराज हो गया और उसने इसका विरोध किया. बताया जा रहा है कि उसने दोनों पुजारियों से आधार कार्ड दिखाने को कहा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया. पत्नी बबीता ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई. आरोप है कि इसके बाद अरविंद घर के एक कमरे में गया और रिवॉल्वर लेकर वापस आया. उसने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर दोनों पुजारियों पर भी फायरिंग कर दी. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.
3 बच्चों के साथ कमरे में बंद हुआ आरोपी
वारदात के बाद आरोपी अपनी 2 बेटियों और एक बेटे को लेकर कमरे में बंद हो गया. बच्चों की उम्र 6 साल, 4 साल और 8 महीने बताई गई है. सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस अधिकारी और 3 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी को बाहर निकालने के लिए कोशिश शुरू की गई. ग्रामीणों ने शुरुआती तौर पर शवों को उठाने का विरोध किया, लेकिन समझाने के बाद पुलिस ने करीब ढाई घंटे बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बच्चों को लेकर चिंता
घटना के बाद ग्रामीणों में दुख और आक्रोश है. लोगों का कहना है कि शराब की लत के चलते इतनी गंभीर वारदात हुई. ग्रामीण आरोपी के छोटे बच्चों के भविष्य को लेकर भी फिक्रमंद हैं. मां की मौत और पिता के कानूनी कार्रवाई का सामना करने की स्थिति के बीच बच्चों की देखभाल को लेकर गांव में चिंता बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद घटना के पीछे की पूरी वजह साफ होने की उम्मीद है.
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
4 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
5 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
7 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
8 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
8 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
9 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
10 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
11 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
14 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines