Cyber ​​Crime: साइबर ठगी का नया तरीका जान पुलिस भी हैरान, कहीं आप भी न कर दें ये गलती!

Cyber ​​Crime Fraud: महिला का कहना है कि उसने न तो ओटीपी शेयर किया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया। बावजूद इसके एक लाख रुपये उड़ा दिए गए।

Cyber ​​Crime Fraud

Cyber ​​Crime Fraud in Karnataka Bengaluru: साइबर ठगी के मामले देशभर में बढ़ते ही जा रहे हैं। जबतक एक तरह की ठगी से बचने के लिए लोग सतर्क होते हैं, तबतक ठग फ्रॉड करने के नए तरीके निकाल लेते हैं। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आया है। यहां पेशे से शिक्षिका 43 साल की एक महिला ठगी का शिकार हो गई। बिना ओटीपी या लिंक भेजे महिला के डिजिटल वॉलेट से ठगों ने एक लाख रुपये निकाल लिए। साइबर ठगों का यह नया तरीका जानकर लोग हैरान हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित महिला ने बताया कि ठगी करने वाले ने बताया कि वह उसके पिता का करीबी दोस्त है। इसके बाद उसने महिला से रुपये भेजने को कहा और फोन पे पर एक मैसेज भेजा। महिला का कहना है कि उसने न तो ओटीपी शेयर किया और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया। बावजूद इसके 15 मिनट में ही उसके खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए गए।

विज्ञापन

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन

वहीं इस मामले में महिला ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुलिस ने राज्यपाल और सीएम की सुरक्षा में खुद को व्यस्त बताकर शिकायत दर्ज नहीं की। उसका यह भी कहना है कि पुलिस थाने में पुलिसकर्मी सिर्फ कन्नड़ भाषा बोल या समझ पा रहे थे। इसके अलावा उन्हें कोई और भाषा नहीं आ रही थी।

देखिए साइबर क्राइम पर ये रिपोर्ट-

विज्ञापन

साइबर अपराध का नया चलन है यह तो

महिला का कहना है कि वह पैसे खोने के एक घंटे के अंदर ही पुलिस थाने गई थी। उसने यह भी बताया कि मैंने पुलिस से ठग के खाते को फ्रीज करने की बात कही, लेकिन उसने देरी की। महिला हेब्बल की रहने वाली है। वहीं पुलिस इसे साइबर अपराध का नया चलन बता रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ