Pramod Muthalik: कर्नाटक में श्री राम सेना के चीफ प्रमोद मुतालिक का विवादस्पद बयान सामने आया है। मुतालिक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगने वाले भाजपा नेताओं को चप्पल से मारना चाहिए। ये बयान देते हुए मुतालिक ने कर्नाटक बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा है।
बता दें कि इस साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज करना शुरू कर दिया है। भाजपा के चुनाव प्रचार को लेकर श्री राम सेना के चीफ मुतालिक ने कहा कि अगर भाजपा नेता डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान मोदी का नाम लेते हैं तो ऐसे नेताओं को चप्पलों से पीटें।
मुतालिक की चुनौती- बिना मोदी के नाम और तस्वीर के मांगों वोट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्री राम सेना के चीफ ने कहा कि कर्नाटक भाजपा के नेता नालायक हैं। ये बेकार लोग मोदी का नाम लेते हैं लेकिन वे अपने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को नहीं समझेंगे। हिंदू सेना प्रमुख ने कथित तौर पर भाजपा नेताओं को मोदी के नाम और तस्वीर का उपयोग किए बिना मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करने की चुनौती भी दी।
और पढ़िए –Tamil Nadu के मंत्री सीवी गणेशन का दावा- राज्य में उत्तर भारत के मजदूरों पर हमले की बात झूठी
इस बार बिना मोदी का नाम लिए वोट मांगे। पैम्फलेट और बैनर पर मोदी की तस्वीर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आपने विकास किया है, आपने गायों को बचाया है, आपने हिंदुत्व के लिए काम किया है तो फिर शान से मतदाताओं से वोट मांगने की कोशिश कीजिए।
निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे मुतालिक
बता दें कि मुतालिक ने 23 जनवरी को घोषणा की थी कि वह करकला से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस बीच, मुतालिक ने लोकायुक्त पुलिस में एक शिकायत दर्ज कर कर्नाटक के करकला विधानसभा क्षेत्र के हेबरी तालुक के शिवपुरा गांव में कथित ‘बेनामी’ भूमि लेनदेन की व्यापक जांच की मांग की।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
1 hr ago'2029 में BJP...', दिपके का बड़ा दावा; जानें एयरपोर्ट पर क्यों बिताई रात?
3 hrs agoआज 99 साल के हुए आडवाणी, PM मोदी ने दी बधाई, पुराने दिनों को किया याद
4 hrs agoLIVE: PoK नेता राजा मोहम्मद जुलकरनैन खान का निधन, 93 साल में ली आखिरी सांस
5 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
15 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
18 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
19 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
22 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
23 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines