हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ब्राह्मण छात्रा को टीचर ने जबरदस्ती खिलाया अंडा, नाबालिग पड़ी बीमार

Karnataka School Teacher forced Brahmin girl to eat egg: कर्नाटक के एक सरकारी स्कूल के टीचर ने ब्राह्मण छात्रा को जबरदस्ती अंडा खिला दिया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गई। बच्ची के पिता ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

Karnataka School Teacher forced Brahmin girl to eat egg: कर्नाटक के शिमोगा जिले से एक टीचर की करतूत सामने आई है। यहां पर एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने कथित तौर पर ब्राह्मण नाबालिग छात्रा को जबरदस्ती अंडा खिला दिया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गई। इस मामले में छात्रा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान हो गई। बच्ची के पिता श्रीकांत ने शिवमोग्गा डीडीपीआई सीआर परमेश्वरप्पा के पास शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि लड़की शिवमोग्गा में गार्टिकेरे के पास कम्माची गांव में कर्नाटक पब्लिक स्कूल में क्लास 2 की छात्रा है। उसके पिता भी इसी स्कूल में शिक्षक हैं।

छात्रा ने कभी नहीं खाया मांसाहारी भोजन

सात साल की बच्ची ने अपने पिता से शिकायत की कि उसके शिक्षक ने उससे कहा था कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए अंडे बहुत जरूरी हैं। छात्रों को पोषक पूरक के रूप में अंडे दिये जाते हैं। इसके बाद श्रीकांत ने शिवमोग्गा डीडीपीआई सीआर परमेश्वरप्पा के पास शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में उन्होंने बीईओ से जांच करने के आदेश दिए हैं। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीकांत ने बताया कि उनकी बेटी ने कभी मांसाहारी भोजन नहीं किया है लेकिन दो दिन पहले उसे अंडा खाने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने स्कूल के सहायक शिक्षक पुट्टास्वामी के खिलाफ शिकायत की।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

https://twitter.com/MithilaWaala/status/1727602344018448426

 

ये भी पढ़ें: दलित युवक ने मांगी सैलरी, तो मुंह में जूता डाल पीटा, जानें कौन हैं वो Lady Boss

केपीएस में कक्षा दो में 26 छात्र पढ़ते हैं। इनमें से 10 शाकाहारी हैं। डीडीपीआई को लिखे अपने पत्र में श्रीकांत ने कहा कि उन्होंने स्कूल अधिकारियों को सूचित किया था कि उनकी बेटी शाकाहारी है और उन्होंने अंडे के बजाय उसे चिक्की परोसने के लिए कहा था। लेकिन पुट्टास्वामी ने कक्षा को बताया कि अंडे स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। मेरी बेटी बीमार पड़ गई और मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने कहा कि इससे उनके परिवार की धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंची है। श्रीकांत ने दावा किया कि पुट्टस्वामी ने खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेरा उनसे कोई व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है। मैं इस मुद्दे को खींचना नहीं चाहता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें