---विज्ञापन---

देश angle-right

Karnataka: पीएम मोदी बोले- ‘आज कांग्रेस अध्यक्ष की कर्मभूमि में बजा BJP का डंका, ये विजय यात्रा के लिए सुखद संकेत’

Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कर्नाटक के दौरे पर हैं। चिक्काबल्लापुर के बाद उन्होंने बेंगलुरु के दावणगेरे में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज विजय संकल्प रैली हो रही है। उसी समय हमारे कर्नाटक में कलबुर्गी में जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कर्मभूमि है, आज वहां मेयर, […]

---खबर नीचे जारी है---

Karnataka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कर्नाटक के दौरे पर हैं। चिक्काबल्लापुर के बाद उन्होंने बेंगलुरु के दावणगेरे में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘आज विजय संकल्प रैली हो रही है। उसी समय हमारे कर्नाटक में कलबुर्गी में जो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कर्मभूमि है, आज वहां मेयर, उप-मेयर का चुनाव था। वहां भाजपा के मेयर, उप-मेयर जीत गए।’

कांग्रेस अध्यक्ष को घर में मुंह की खानी पड़ी

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बज गया। ये एक प्रकार से विजय संकल्प रैली का शुभ संकेत है कि विजय यात्रा आरंभ हो चुकी है। लेकिन कल कांग्रेस के साथी ये बयान देंगे कि मोदी आया था, जरूर कुछ किया होगा। इसलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने घर में ही मुंह की खानी पड़ी।’

हरि हरेश्वर, ताई भुवनेश्वरी को किया नमन

पीएम मोदी ने कहा, ‘साथियों मैं श्री हरि हरेश्वर, ताई भुवनेश्वरी और इस क्षेत्र के सभी पवित्र मठों को आदर पूर्वक नमन करता हूं। आज जहां ये सभा हो रही है, वह दावणगेरे और हरिहर के बीच में है। मां तुंगभद्रा का आशीर्वाद इस क्षेत्र को है। हरि हरेश्वर मंदिर के रूप में यहां हरि और हरा का समन्वय होता है। ऐसी धरा पर भाजपा की चार विजय संकल्प यात्राओं का आज संगम हो रहा है। हमारे यहां कहा जाता है कि अगर कोई तीर्थ से आता है तो उसके दर्शन से पुण्य मिलता है तो मुझे भी आज ये पुण्य मिल रहा है।

एक पूर्व सीएम अपने कार्यकर्ता को थप्पड़ मार रहे थे

पीएम मोदी ने कहा, ‘कल सोशल मीडिया पर कर्नाटक का एक वीडियो देख रहा था। कर्नाटक के एक पूर्व सीएम अपने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का आनंद ले रहे थे। जो अपने कार्यकर्ता का सम्मान नहीं करते वे जनता जर्नादन का क्या आदर करेंगे? भाजपा में कोई छोटा या बड़ा नहीं है। हम सभी बराबर हैं।

---खबर नीचे जारी है---

भाजपा ने गंदी राजनीति को बदला

भारतीय राजनीति में लंबे समय तक आरोप-आक्षेप की राजनीति चली है। भाजपा ने इस गंदी राजनीति को बदला है। पॉलिटिक्स ऑफ परसेप्शन को पॉलिटिक्स ऑफ परफेक्शन में बदला है। ये दिन रात काम करने वाली डबल इंजन की सरकार है। सरकार मुफ्त राशन से लेकर मुफ्त इलाज तक गरीब के हर जरूरत का ध्यान रख रही है।’

ये है डबल इंजन सरकार का डबल फायदा

पीएम ने कहा, ‘साथियों जब डबल इंजन की सरकार नहीं होती है तो इसका उदाहरण पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। जब केंद्र सरकार ने इसकी शुरुआत की तब कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार थी। बार-बार कहने पर तत्कालीन सरकार ने केंद्र को बहुत कम किसानों के नाम भेजे थे।’

---खबर नीचे जारी है---

‘जब भाजपा सरकार बनी तो कांग्रेस-जेडीएस सरकार की गलतियों में सुधार किया गया। आज 60 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। मुझे खुशी है कि केंद्र जो पैसे भेजती है, उसमें कर्नाटक सरकार और पैसे जोड़कर किसानों की मदद कर रही है। यही है डबल इंजन सरकार का डबल फायदा।’

कर्नाटक देखा स्वार्थी गठबंधन का लंबा दौर

पीएम ने कहा कि कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन की सरकारों का लंबा दौर देखा है। ऐसी सरकारों से कर्नाटक को हमेशा नुकसान हुआ है। इसलिए कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरी है। भाजपा कर्नाटक को विकसित भारत का driving force बनाना चाहती है। जबकि कांग्रेस कर्नाटक को नेताओं की तिजोरियां भरने वाले ATM के रूप में देखती है।

---खबर नीचे जारी है---

रोड शो, मेट्रो लाइन और मेडिकल कॉलेज की दी सौगात

पीएम मोदी शनिवार को कर्नाटक के दौरे पर हैं। उन्होंने दावणगेरे की सभा से पहले एक रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा की। पीएम के साथ मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, बीएस येदियुरप्पा भी थे। वहीं पीएम मोदी ने चिक्मकाबल्लापुर में जनसभा को संबोधित किया। वहीं, श्री मधुसूदन साईं चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र के अलावा कृष्णराजपुरा मेट्रो की व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal, 24 March 2023: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई या सियासी लड़ाई? देखें क्या कहते हैं वक्ता

First published on: Mar 25, 2023 04:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola