---विज्ञापन---

देश angle-right

Sabse Bada Sawal, 24 March 2023: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई या सियासी लड़ाई? देखें क्या कहते हैं वक्ता

Sabse Bada Sawal, 24 March 2023: नमस्कार। मैं संदीप चौधरी। आज (शुक्रवार) सबसे बड़ा सवाल कर रहा महाराष्ट्र के नागपुर से। यहां तापमान अच्छा खासा है। उमस है। दिन में मुझे पसीने छूट रहे थे। लेकिन मैं नागपुर की गर्मी पर बात नहीं करूंगा। आज दिल्ली की सियासत की गर्मी पर बात करने वाला हूं। […]

---विज्ञापन---

Sabse Bada Sawal, 24 March 2023: नमस्कार। मैं संदीप चौधरी। आज (शुक्रवार) सबसे बड़ा सवाल कर रहा महाराष्ट्र के नागपुर से। यहां तापमान अच्छा खासा है। उमस है। दिन में मुझे पसीने छूट रहे थे। लेकिन मैं नागपुर की गर्मी पर बात नहीं करूंगा। आज दिल्ली की सियासत की गर्मी पर बात करने वाला हूं।

दिल्ली में बारिश मगर राजनीतिक पारा चढ़ा दिखा

आज इंद्रदेव की मेहरबानी हुई। आसमान से बारिश हुई। दिल्लीवालों के लिए खुशगवार मौसम हुआ। लेकिन राजनीति का पारा चढ़ता दिखाई दिया। वजह बने राहुल गांधी। गुरुवार को सूरत की सीजेएम कोर्ट ने मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई। आज संसदीय कार्यवाही होती भी दिखी।

---विज्ञापन---

चार बार के सांसद राहुल अब पूर्व सांसद

राहुल अब अगले आठ साल कोई चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। चार बार के सांसद राहुल गांधी अब पूर्व सांसद हो गए हैं। क्योंकि अब कानून ही ऐसा है। अगर किसी सांसद या विधायक को दो साल की सजा सुनाई जाए तो सदस्यता खारिज हो जाती है। लेकिन इसके लिए समय सीमा भी है। ऐसा नहीं कि कल फैसला आए और आग सदस्यता रद्द कर दी जाए।

मंत्रियों ने राहुल गांधी को घेरा

कोर्ट ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर 30 दिन का समय दे रखा है। भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा भी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल कहते थे कि ये उनका दुर्भाग्य है कि वे सांसद हैं। वे खुद को संविधान से ऊपर समझने लगे हैं। अब उन्हें संसद से मुक्ति मिल गई है। भूपेंद्र चौधरी कहते हैं कि राहुल पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है। इसका जवाब भी कांग्रेस से आया।

---विज्ञापन---

खरगे बोले- अडानी मुद्दे से भटकाने के लिए ये साजिश

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल जनहित के मुद्दे पर बोलते हैं, इसलिए उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। अब कांग्रेस कह रही है कि हम सच्चाई दिखाएंगे। कांग्रेस की मानें तो ये सब कार्रवाई इसलिए हो रही है, क्योंकि भाजपा अडानी मुद्दे पर जेपीसी की मांग को छिपाना चाहती है।

बड़ा सवाल: क्या ये संयोग है या कोई प्रयोग?

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या विपक्ष ये बात समझा पाएगा कि लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। क्या भाजपा यह बताने में कामयाब रहेगी कि हम कार्रवाई कर रहे हैं, इसलिए विपक्ष एकजुट हो रहा है? यह सब संयोग है या एक राजनीतिक प्रयोग है? इसकी गूंज 2024 लोकसभा चुनाव तक सुनाई देगी? देखिए पूरा VIDEO

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर भाजपा का पलटवार, रविशंकर प्रसाद बोले- झूठ बोलना और बेबुनियाद आरोप लगाना उनका स्वभाव है

---विज्ञापन---
First published on: Mar 25, 2023 03:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola