Kempegowda International Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 का उद्घाटन किया। बता दें कि करीब 5000 करोड़ रुपये की लागत से बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2 का निर्माण किया गया है।
इससे पहले पीएम मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद केएसआर रेलवे स्टेशन पर ही ‘भारत गौरव काशी दर्शन’ ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।
अभी पढ़ें – गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बीच कैश की रिकॉर्ड बरामदगी: निर्वाचन आयोग
एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 की खूबसूरत तस्वीरें वायरल
बेंगलुरु एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के उद्घाटन से पहले एयरपोर्ट की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं। इस टर्मिनल की खूबसूरती देखते ही बन रही है। पूरा टर्मिनल गोल्डन रंग से जगमग कर रहा है। टर्मिनल के डिजाइन के लिए, अमेरिकी आर्किटेक्चर फर्म स्किडमोर, ओविंग्स एंड मेरिल (एसओएम) को चुना गया था।
T2 के उद्घाटन के साथ, यात्रियों को संभालने की क्षमता के साथ-साथ चेक-इन और इमिग्रेशन के लिए काउंटर दोगुना हो जाएंगे, जिससे लोगों को काफी मदद मिलेगी। लगभग 5,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, टर्मिनल 2 सालाना 2.5 करोड़ की मौजूदा क्षमता से लगभग 5-6 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा।
T2 को बेंगलुरु के गार्डन सिटी को इस तरीके से सजाया गया है जिसे देखकर आपको लगेगा कि आप एयरपोर्ट नहीं बल्कि बगीचे में वॉक करने आए हैं। यात्री 10,000+ वर्गमीटर की हरी दीवारों, लटकते बगीचों और बाहरी उद्यानों से होकर यात्रा करेंगे और इन उद्यानों को स्वदेशी तकनीक का उपयोग करके भारत में बनाया गया है।
दक्षिण भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं पीएम मोदी
बता दें कि पीएम मोदी दक्षिण भारत के चार राज्यों को दो दिनों के दौरे पर हैं। पीएम मोदी आज कर्नाटक पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले बेंगलुरु में राज्य सचिवालय विधान सौध में संत-कवि कनक दास और महर्षि वाल्मीकि की। इसके बाद वे क्रांतिवीर संगोली रायन्ना (केएसआर) रेलवे स्टेशन पहंचे, जहां उन्होंने मैसूर-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जाएंगे। 11-12 नवंबर तक चार दक्षिणी राज्यों के अपने दौरे के दौरान पीएम कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
15 mins ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
56 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
3 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
5 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
5 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines