कर्नाटक में एक क्रिमिनल काफी लंबे समय से कोर्ट की कार्यवाही से बच रहा था. वह 16 मामलों में वांछित है. वह कई दिनों से अलग-अलग तरीकों से पुलिस की नजर से बच रहा था. लेकिन इस बार उसने जो छिपने का ठिकाना चुना था, वो ज्यादा वक्त नहीं चल पाया. पुलिस के सामने उसकी प्लानिंग काम नहीं आई. मामला कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले का है, जहां क्रिमिनल ने एक तालाब को छिपने का ठिकाना बनाया.
19 साल का दिलीप उर्फ करिया भद्रावती का रहने वाला है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस उसे लगातार ढूंढ़ रही थी, लेकिन वह कोर्ट की कार्यवाही का सामने करने से बच रहा था. कोर्ट ने दिलीप के खिलाफ तीन बार गैर-जमानती वारंट जारी किए थे. हर बार वह सुनवाई के लिए पेश नहीं हुआ. कैसे ना कैसे पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब रहा. फिलहाल हत्या की कोशिश के दो मामलों समेत उस पर 16 मामले दर्ज हैं.
यह भी पढ़ें : मोबाइल चोरी में पहुंचा था जेल, दीवार फांदकर आधार कार्ड मांगने थाने पहुंचा चोर
इस बार पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की. भद्रावती न्यू टाउन पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया. उसका जो ठिकाना बताया गया था, पुलिस जैसे ही वहां पहुंची. तो इस बार भी उसने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश की. इस बार उसे कुछ सूझा नहीं तो गिरफ्तारी से बचने के लिए एक तालाब में कूद गया. उसके बाद कुछ देर तक उसमें ही छिपा रहा. जब पुलिस उसे ढूंढ़ रही थी तो तालाब में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी. इस पर पुलिस को शक हुआ. इसके बाद दो पुलिसकर्मी उसके पीछे तालाब में कूदे और उसे दबोच लिया.
यह भी पढ़ें : ‘साहब! हमें बचा लिजिए…’, चोरी करने गए थे, खुद ही बुलानी पड़ी पुलिस; लगाई मदद की गुहार
कई दिनों से आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही पुलिस ने अब जाकर राहत की सांस ली है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और अधिकारियों के सामने पेश किया.
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
15 mins agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
1 hr ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
3 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
4 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
5 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
5 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
6 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
6 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines