Karnataka News 38 Medical Students Punished For Making Reels In Hospital: आज के दौर में हर कोई फेमस होना चाहता है। इसके लिए रील भी एक जरिया है, जिसे बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे कई मामले हमारे सामने आए हैं। हालांकि, कई बार रील बनाना लोगों के लिए महंगा पड़ जाता है। ऐसा ही मामला कर्नाटक से सामने आया है, जहां जिला अस्पताल के अंदर रील बनाने पर 38 मेडिकल छात्राओं के ऊपर कार्रवाई की गई है। इससे पहले, स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने ऑपरेशन थिएटर के अंदर प्री-वेडिंग फोटो शूट करने पर एक डॉक्टर को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। डॉक्टर का वीडियो खूब वायरल हुआ था।
कहां का है मामला?
दरअसल, चित्रदुर्ग जिले के सरकारी अस्पताल गडग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) में 38 स्टूडेंट्स के ऊपर रील बनाने के लेकर कार्रवाई की गई है। सभी की हाउसमैनशिप पोस्टिंग को 10 दिन तक बढ़ा दिया गया है। स्टूडेंट्स ने रील बनाने के लिए अस्पताल परिसर का इस्तेमाल किया था। उन्होंने हिंदी, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों के गानों पर कई रील बनाए थे।
लोगों ने रील पर जताई आपत्ति
मेडिकल स्टूडेंट्स के रील को जब लोगों ने देखा तो उन्होंने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि रील के लिए अस्पताल परिसर, लैब और ऑपरेशन थिएटर का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इसमें मरीजों को दिक्कत होगी। बताया जाता है कि स्टूडेंट्स ने शाम और रात के समय रील बनाया था, जिससे अधिकारियों का ध्यान इस पर नहीं गया। हालांकि, जब स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रील अपलोड किया तो अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई।
GIMS के निदेशक ने क्या कहा?
जीआईएमएस के निदेशक बसवराज बोम्मनहल्ली ने कहा कि उन्हें शनिवार को रीलों के बारे में पता चला, जिसके बाद उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को बुलाया। बोम्मनहल्ली ने कहा कि अस्पताल परिसर में रील बनाना अपराध है। स्टूडेंट्स को रील को निजी जगहों पर शूट करना चाहिए, ताकि मरीजों को असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें: Instagram Reel लवर्स जरूर जान लें 3 जबरदस्त ट्रिक्स, हर कोई करेगा तारीफ
‘सभी स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू’
निदेशक ने कहा कि छात्र दावा कर रहे हैं कि प्री-ग्रेजुएशन समारोह के लिए मैंने उन्हें रील बनाने की अनुमति दी थी, जबकि ऐसा नहीं है। हमने ऐसे किसी कृत्य की इजाजत नहीं दी है। सभी स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: Instagram Reels होंगी वायरल! सिर्फ इस AI टूल से बनाएं Videos
संबंधित खबरें
'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
1 hr agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 hr agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
2 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
3 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
6 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
7 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
7 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines