---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Hospital और Ambulence पर क्यों होता है प्लस का निशान और रंग भी लाल? रोचक है कहानी

Why Do Hospitals Have Plus Sign: दुनियाभर में मेडिकल सेवाओं के लिए लाल रंग के प्लस साइन का यूज किया जाता है। यह साइन अस्पताल, क्लीनिक और एंबुलेंस पर भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आपको पता हैं कि आखिर इस साइन का क्या मतलब है। अगर नहीं, तो चलिए इस लेख के माध्यम से जान लेते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Why Do Hospitals Have Plus Sign: इंसान के जीवन में जो सबसे महत्वपूर्ण है, वह है उसकी हेल्थ, जो अन्य सभी चीजों से ऊपर है। यही कारण है कि यह भी कहा जाता है कि अगर पैसा गया, तो कुछ नहीं गया, लेकिन स्वास्थ्य गया, तो सब-कुछ गया।

अगर हमारा स्वास्थ्य बेहतर है, तो वह किसी भी काम को पूरी मेहनत के साथ कर सकता है। लेकिन, स्वास्थ्य खराब है, तो किसी भी काम को करने का मन नहीं होता है। ऐसे में जब भी हमारी तबियत खराब होती है, तो हम सबसे पहले डॉक्टर के पास जाते हैं। यहां सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी क्लीनिक, अस्पताल या एंबुलेंस की जब हम सुविधा लेते हैं, तो उस पर लाल रंग से एक प्लस का साइन होता है। ऐसे में कभी सोचा है कि ये लाल रंग के प्लस का साइन क्यों प्रयोग किया जाता है।

प्लस नहीं ये मार्क क्रॉस होता है

हम जिस मार्क को प्लस के रूप में देखते हैं, वह असल में रेड क्रॉस से लिया गया है, जो कि हर अस्पताल, एंबुलेंस और क्लीनिक पर यूज किया जाता है। हालांकि, इस्लामिक देशों में इसे बदल दिया गया था।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- निप्पल से डिस्चार्ज, यूरिन में खून, कहीं कैंसर तो नहीं? महिलाएं और पुरुष लक्षण देखें, खुद पहचानें

हेल्थ केयर मार्क होता है रेड क्रॉस

रेड क्रॉस एक हेल्थ केयर मार्क होता है, जो कि मेडिकल सेवाओं में वालंटियरी के लिए रेड क्रास सोसायटी की ओर से प्रयोग किया गया था। इसकी स्थापना साल 1863 में हेनरी डुनंट ने की थी।

---खबर नीचे जारी है---

क्यों यूज किया गया लाल रंग का मार्क

हम सभी जानते हैं कि लाल रंग का मतलब खतरे का होता है। ऐसे में खतरे का निशान लाल रंग का होता है। उस टाइम लोगों तक मेडिकल सेवाएं पहुंचाने के लिए लाल रंग का इस्तेमाल किया गया, जो ऊंचाई पर लगा होने का कारण दूर से ही दिख जाता था। ऐसे में क्रॉस मार्क को प्लस साइन का रूप देकर इस्तेमाल किया गया।

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Oct 27, 2023 07:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola