Indian Confined In Saudi Arabia Village : कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले का एक शख्स पिछले 4 साल से सउदी अरब के एक गांव में ‘गुलामी’ करने के लिए मजबूर है। अब उसने और उसके परिवार वालों ने भारत सरकार से उसकी मदद करने की गुहार लगाई है। इस शख्स का नाम मोहम्मद खालिद है जो कर्नाटक के बेलनी जिले का रहने वाला है। उसके परिवार वाले और मित्र उसे घर वापस लाने के लिए एक क्राउडफंडिंग कैंपेन भी चला रहे हैं।
सउदी में करता था ड्राइवर का काम
खालिद सउदी अरब के एक छोटे से गांव तायमा (Tayma) में रहने के लिए मजबूर है। दरअसल, 4 साल पहले वह इस गांव में गया था। लेकिन वहां उसके साथ कुछ ऐसा हो गया कि तब से आज तक उसी गांव में फंसा हुआ है। यह गांव जेद्दाह से 830 किलोमीटर दूर है। खालिद सउदी में ड्राइवर की नौकरी करता था। लेकिन, अब वह दिहाड़ी मजदूरी कर रहा है। खालिद ने मदद के लिए सोशल मीडिया पर एक कैंपेन चलाई है और भारत सरकार से भी मदद मांगी है।
गांव में क्यों और कैसे फंसा खालिद?
दरअसल, 4 साल पहले खालिद एक कार से तायमा गांव पहुंचा था। लेकिन वहां उसकी कार का एक स्थानीय शख्स की कार के साथ एक्सीडेंट हो गया था। मामले में खालिद को दोषी ठहराया गया था और उस पर 34,500 रियाल (लगभग 7.6 लाख रुपये) का जुर्माना थोप दिया गया था। लेकिन, खालिद की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह इतना जुर्माना दे सके। तब से ही वह उसी गांव में रहने को मजबूर है। खालिद ने कहा है कि वह भारत लौटना चाहता है।
ये भी पढ़ें: दिन में सिर्फ 20 मिनट काम और कमाई साल में चार करोड़
ये भी पढ़ें: Google में फिर छंटनी…भारत में बढ़ेंगे नौकरियों के अवसर
ये भी पढ़ें: इजराइल ने ईरान के 2 करीबी देशों पर भी बरसाईं मिसाइल
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
5 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
9 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
11 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
11 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines