हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'इस्लाम सबसे बेहतर…', कर्नाटक के मंत्री के बयान पर मचा बवाल; BJP ने कहा- माफी मांगिए

कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी के इस्लाम को अन्य धर्मों से श्रेष्ठ बताने वाले बयान पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी ने बयान वापस लेने और हिंदू समाज से माफी मांगने की मांग करते हुए ऐसा न करने पर मंत्री को कैबिनेट से हटाने की मांग की है.

विज्ञापन
'इस्लाम सबसे बेहतर…', कर्नाटक के मंत्री के बयान पर मचा बवाल; BJP ने कहा- माफी मांगिए (फोटो- वायरल वीडियो X)

कर्नाटक की राजनीति में धर्म को लेकर एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी ने इस्लाम को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मंत्री से हिंदू समाज से माफी मांगने या पद से इस्तीफा देने की मांग की है.

‘इस्लाम सबसे बेहतर’ वाले बयान पर मचा बवाल

दरअसल, कोप्पल जिले के कुकनूर में एक कार्यक्रम के दौरान रायरेड्डी इस्लाम के स्वरूप और उसकी शिक्षाओं पर बात कर रहे थे. उन्होंने इस्लाम को मानवतावादी धर्म बताते हुए कहा कि यह विज्ञान पर आधारित है और लोगों को जीवन जीने का तरीका सिखाता है. इसके बाद उन्होंने कहा, ‘जो लोग इस्लाम के बारे में कुछ नहीं जानते, वे अक्सर उसके बारे में गलत धारणा बना लेते हैं. मैं कहना चाहूंगा कि इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर है क्योंकि इसकी शुरुआत इंसानियत से होती है.’

मंत्री ने अपने बयान के दौरान यह भी कहा कि उन्होंने अब्राहमिक धर्मों का विस्तृत अध्ययन नहीं किया है. उन्होंने यह भी कहा कि वह नियमित रूप से मंदिरों या मठों में नहीं जाते, लेकिन विभिन्न धर्मों और उनके इतिहास का अध्ययन करते हैं. उनके इसी बयान को लेकर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है.

विज्ञापन

मामले में कार्रवाई की मांग

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष आर. अशोक ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से इस मामले में जवाब मांगा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री की टिप्पणी से सनातन धर्म और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है. अशोक ने कहा कि अगर रायरेड्डी अपने बयान पर माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री की मंदिर यात्राओं को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सरकार का रवैया दोहरा है.

उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘डीके शिवकुमार, क्या आपकी कांग्रेस सरकार की इस हिंदू-विरोधी सोच का कोई अंत नहीं है? आप सुबह-सुबह मंदिरों में जाने और कैमरों के सामने भक्ति दिखाने का दिखावा करते हैं, लेकिन जब आपकी ही कैबिनेट का कोई मंत्री सनातन हिंदू धर्म और मंदिरों के बारे में अपमानजनक बातें कहता है, तो आप चुप क्यों रहते हैं?’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- झगड़े के बाद 7वीं मंजिल से गिरे महिला इंजीनियर और दोस्त, एक की मौत; दूसरा पेड़ की टहनियों में फंसा

अपने राजनीतिक समर्थकों को खुश करना चाहती है कांग्रेस- BJP प्रवक्ता

बीजेपी प्रवक्ता अशोक गौड़ा ने भी रायरेड्डी के बयान की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री और कांग्रेस सरकार अपने राजनीतिक समर्थकों को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि बसवराज रायरेड्डी इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के वित्तीय सलाहकार रह चुके हैं. इसी महीने डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी.

विज्ञापन

अपने बयान पर क्या बोले कांग्रेस विधायक?

इस्लाम पर अपनी टिप्पणी को स्पष्ट करते हुए कांग्रेस विधायक बसवराज रायरेड्डी ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं कहा कि दूसरे धर्म बुरे हैं. सभी धर्म महान हैं. मैं काशी और कई ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुका हूं.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola