Mask wearing mandatory: कोरोना को लेकर कर्नाटक सरकार अलर्ट हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि रेस्तरां, पब और स्कूलों के बाद कर्नाटक कालाबुरगी एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले यात्रियों के लिए फेस मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
कालबुर्गी हवाईअड्डे के निदेशक चिलाका महेश ने कहा, “कलबुरगी हवाईअड्डे पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क के किसी को भी एयरपोर्ट पर एंट्री नहीं दी जाएगी।”
कोरोना की तैयारियों पर हुई थी बैठक
बता दें कि कई देशों विशेष रूप से पड़ोसी चीन में बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर सोमवार को कर्नाटक सरकार ने COVID की तैयारियों पर एक बैठक की थी। बैठक की अध्यक्षता कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर के साथ राजस्व मंत्री और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आर अशोक ने की थी।
राजस्व मंत्री आर अशोक ने सोमवार को कहा, “चीन में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। हमारे सलाहकार सेल ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी करने का सुझाव दिया है। हमने स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर के साथ कोविड की तैयारियों से संबंधित एक बैठक की थी। उपचार प्रदान करने के लिए बेंगलुरु में दो अस्पताल समर्पित किए जाएंगे।
नए साल के जश्न को लेकर ये निर्देश
मंत्री ने आगे कहा कि बार, रेस्तरां और पब को सीमित टेबल के साथ काम करना होगा। नए साल के जश्न के दौरान पब को रात 1 बजे तक खोलने की इजाजत होगी।
मंत्री ने सोमवार को कहा, “घबराने की जरूरत नहीं है। एहतियात के तौर पर कदम उठाए जा रहे हैं। कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। हम मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद आगे का फैसला लेंगे।”
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
6 mins ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
2 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
2 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
7 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
9 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
10 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
10 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines