Mask Wearing Mandatory: कोरोना को लेकर कर्नाटक सरकार अलर्ट, कालाबुरागी हवाई अड्डे पर मास्क पहनना अनिवार्य

Mask wearing mandatory
विज्ञापन

Mask wearing mandatory: कोरोना को लेकर कर्नाटक सरकार अलर्ट हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि रेस्तरां, पब और स्कूलों के बाद कर्नाटक कालाबुरगी एयरपोर्ट पर आने और जाने वाले यात्रियों के लिए फेस मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

कालबुर्गी हवाईअड्डे के निदेशक चिलाका महेश ने कहा, “कलबुरगी हवाईअड्डे पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क के किसी को भी एयरपोर्ट पर एंट्री नहीं दी जाएगी।”

विज्ञापन

कोरोना की तैयारियों पर हुई थी बैठक

बता दें कि कई देशों विशेष रूप से पड़ोसी चीन में बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर सोमवार को कर्नाटक सरकार ने COVID की तैयारियों पर एक बैठक की थी। बैठक की अध्यक्षता कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर के साथ राजस्व मंत्री और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आर अशोक ने की थी।

राजस्व मंत्री आर अशोक ने सोमवार को कहा, “चीन में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। हमारे सलाहकार सेल ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी करने का सुझाव दिया है। हमने स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर के साथ कोविड की तैयारियों से संबंधित एक बैठक की थी। उपचार प्रदान करने के लिए बेंगलुरु में दो अस्पताल समर्पित किए जाएंगे।

विज्ञापन

नए साल के जश्न को लेकर ये निर्देश

मंत्री ने आगे कहा कि बार, रेस्तरां और पब को सीमित टेबल के साथ काम करना होगा। नए साल के जश्न के दौरान पब को रात 1 बजे तक खोलने की इजाजत होगी।

विज्ञापन

मंत्री ने सोमवार को कहा, “घबराने की जरूरत नहीं है। एहतियात के तौर पर कदम उठाए जा रहे हैं। कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। हम मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद आगे का फैसला लेंगे।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ