हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बिन पिए चढ़ा नशा, कटहल ने बजा दी ब्रेथ एनालाइजर की घंटी, पुलिस वाले भी हुए हैरान

Breathalyzer Test: सड़कों पर पुलिस को गाड़ियों और ड्राइवरों की चैकिंग करते अक्सर देखा जाता है। ड्राइवर्स ने शराब तो नहीं पी रखी है, इसकी जांच के लिए ब्रेथलाइजर टेस्ट होता है। हाल ही में KSRTC के ड्राइवरों का ऐसा ही टेस्ट किया गया, जिसमें चौंकाने वाले रिजल्ट सामने आए।

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Breathalyzer Test: रोड पर अकसर चैकिंग के लिए ट्रेफिक पुलिस खड़ी मिलती है। हादसों से बचाने के लिए पुलिस ‘ब्रेथलाइजर’ टेस्ट करती है। इससे पता चलता है कि कोई ड्राइवर नशे में तो नहीं है। चैकिंग के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों का चालान कटता है। लेकिन क्या हो जब किसी ने शराब पी भी नहीं पी हो मगर उसका टेस्ट पॉजिटिव आ जाए? ऐसा ही एक मामला KSRTC के ड्राइवर्स का सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने जब उनको टेस्ट के लिए रोका तो कुछ का टेस्ट पॉजिटिव आया, जबकि उन्होंने शराब पी भी नहीं रखी थी। बाद में पता चला कि यह रिजल्ट कटहल खाने की वजह से आ रहा है।

बिन पिए कैसे चढ़ा नशा?

रिपोर्ट के मुताबिक, KSRTC के ड्राइवरों को ट्रैफिक पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका। इस दौरान ड्राइवर्स पूरी ईमानदारी के साथ लाइन में खड़े हो गए। यहां हैरानी की बात ये थी कि उन्होंने शराब नहीं पी रखी थी, लेकिन फिर भी ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में वह फेल हो गए। मशीन में 10 की रीडिंग दिखाई दी, जो तय नियमों की सीमा से बाहर थी। डाइवर्स ने कहा कि उन्होंने नशा नहीं किया है। इसके बाद पुलिस से दोबारा टेस्ट करने की बात कही गई।

ये भी पढ़ें: हादसे के बाद हवा में लटक गई बस, अटक गईं लोगों की सांसें, वायरल हो रही फोटो

विज्ञापन

कटहल खाने से फेल हुआ टेस्ट

पुलिस को ड्राइवर्स ने बताया कि उन्होंने शराब तो नहीं पी, लेकिन उन्होंने कुछ देर पहले कटहल खाया था। इसकी वजह से ही टेस्ट में रीडिंग सही नहीं आई है। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने खुद पर यह टेस्ट करने का फैसला किया। इसमें पहला टेस्ट तो उनका सही आया, लेकिन जैसे ही कटहल खाने के बाद टेस्ट किया गया तो वह टेस्ट फेल हो गया। इसमें शख्स को नशे की हालत में बताया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कटहल खाने से मुंह में इथेनॉल के अंश रह जाते हैं। इसके बाद जब टेस्ट किया जाता है तो वह पॉजिटिव आता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की खतरे में पड़ सकती है नौकरी, सीधा कर्मचारी के बॉस से शिकायत करेगी पुलिस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola