2 Boys Deadbody in 200kg Salt in Karnataka: इसमें कोई दो राय नहीं सोशल मीडिया के जरिए समाज में काफी बदलाव आए हैं, ये बदलाव अच्छे और बुरे दोनों तरीके से हुआ है। मगर सोशल मीडिया के जरिए लोगों के बीच जानकारी के साथ-साथ अंधविश्वास भी तेजी से फैल रहा है। ताजा मामला कर्नाटक के हावेरी जिले से सामने आया है। यहां 2 परिवारों ने एक सोशल मीडिया पोस्ट को पढ़कर अपने बेटों की लाश को 200 किलो नमक में घंटों तक रखा, इस आस में की उनके बेटे जिंदा हो जाएंगे।
सोशल मीडिया पोस्ट
यह मामला हावेरी जिले के घालापुजी गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव के रहने वाले मारुति के बेटे नागराज (11) और मालतेश के बेटे हेमंत (12) की नहर में नहाते हुए डूबकर मौत हो गई। बेटों की मौत से आहत हुए दोनों पिता इंटरनेट पर सॉल्यूशन ढूंढने लगे। इस दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पढ़ी। जिसमें दावा किया था कि शव को कुछ घंटों तक नमक की चादर में लपेटकर रखने से मुर्दा शख्स जिंदा हो जाता है।
यह भी पढ़े: 1,000 रुपये का कर्जा था, पैसे वापस मांगे तो दम तोड़ने तक मारता रहा चाकू
नमक में 6 घंटे तक रखा शव
इस पोस्ट से प्रभावित होकर दोनों पिता ने 200 किलो नमक में अपने बेटों के शव को रख दिया। नमक में शव को रखे हुए 6 घंटे बीत गए थे, लेकिन कोई चमत्कार नहीं हुआ। इससे दोनों परिवार काफी निराश हुए। इस घटना का सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बताया कि इस तरह की तरकीब से कुछ नहीं होता है, यह सिर्फ गुमराह करने के लिए होता है। पुलिस के समझाने के बाद मृतकों के माता-पिता ने उनका अंतिम संस्कार किया।
पास खोने को और कुछ नहीं
मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि दोनों परिवार ने सोचा कि अगर नमक में शव रखने से वो फिर से जिंदा हो जाते हैं तो ये अच्छा ही है, वरना उनके पास खोने को और कुछ तो है नहीं। बताया जा रहा हैं कि नमक की कीमत कम से कम 5,000 रुपये रहेगी।
संबंधित खबरें
ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
2 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
2 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
3 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
3 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
4 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines