Karnataka Bus Fare Hike: कर्नाटक में अब बसों में सफर करना महंगा हो गया है। कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार ने किराए में 15 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसको लेकर अब बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी शनिवार को सरकार के इस फैसले के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी। बता दें कि कांग्रेस ने महिलाओं के लिए फ्री में बस यात्रा कराने का चुनावी वादा किया था। सरकार ने शक्ति गारंटी स्कीम नाम से योजना की शुरुआत की थी। ऐसे में अब सरकार पर जब आर्थिक बोझ बढ़ गया तो किराए में 15 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है।
कर्नाटक के कानून एवं संसदीय मंत्री एच के पाटिल ने कहा मंत्रिमंडल ने चार राज्य परिवहन निगमों केएसआरटीसी, एनडब्ल्यूकेआरटीसी, केकेआरटीसी और बीएमटीसी के बस किराए में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि बीएमटीसी का बस किराया 10 जनवरी 2015 को आखिरी बार बढ़ाया गया था, जब डीजल की कीमत 60.90 रुपए प्रति लीटर थी।
ये भी पढ़ेंः ‘आमदनी घटी, कर्जदार बढ़े’, गोल्ड लोन को लेकर प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला
मंत्री ने क्या कहा?
मंत्री ने आगे बताया कि शक्ति गारंटी जारी रहेगी। मंत्री ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में शक्ति योजना के लिए 5 हजार 15 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। पाटिल ने कहा राज्य सरकार हर महीने चार निगमों को 417.92 करोड़ रुपये का अनुदान जारी कर रही है। इससे राज्य की आर्थिक सेहत पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा इस बढ़ोतरी के कारण न तो निगम दिवालिया होगा और न ही सरकारी खजाना खाली होगा।
वहीं बीजेपी ने इस फैसल के खिलाफ शनिवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने एक पोस्ट में कहा शक्ति योजना के लिए धन उपलब्ध नहीं करा पाने पर आपने परिवहन कंपनियों को घाटे में ला दिया है।
ये भी पढ़ेंः नवाज शरीफ के पोते की शादी में ये भारतीय बिजनेसमैन बने मेहमान, स्पेशल प्लेन से पहुंचे पाकिस्तान
संबंधित खबरें
दिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
18 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
4 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines