---विज्ञापन---

देश angle-right

Karnataka Elections 2023: जगदीश शेट्टार के इस्तीफे पर CM बोम्मई का बड़ा खुलासा, बोले- आलाकमान ने उनसे किया था ये वादा

Karnataka Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को एक बड़ा पद देने का वादा किया था। ये खुलासा कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने किया है।कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के भाजपा से इस्तीफा […]

---खबर नीचे जारी है---

Karnataka Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को एक बड़ा पद देने का वादा किया था। ये खुलासा कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने किया है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के भाजपा से इस्तीफा देने के बाद बसवराज बोम्मई ने हुबली में मीडिया से कहा, “जगदीश शेट्टार इस क्षेत्र में एक वरिष्ठ और महत्वपूर्ण नेता रहे हैं। जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री ने शेट्टार को दिल्ली में एक बड़ा पद देने का वादा किया था। अगर पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी में बने रहते तो सब कुछ ठीक होता।”

और पढ़िए – Karnataka Elections 2023: जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल, सिद्धारमैया बोले- उनके आने से कांग्रेस 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी

---खबर नीचे जारी है---

बोम्मई ने रविवार रात ये भी कहा कि हमने तीसरी सूची पर चर्चा की है, जल्द ही यह सामने आने वाली है। हमने अपनी सिफारिशें संसदीय बोर्ड को भेज दी हैं और वे इस पर फैसला लेंगे… हमने जगदीश शेट्टार के बारे में चर्चा नहीं की है।।

रविवार को शेट्टार ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने रविवार को सिरसी में कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को एक विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंप दिया। रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पद से इस्तीफा देने वाले शेट्टार ने कहा कि उन्हें अभी यह तय करना है कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं।

---खबर नीचे जारी है---

इससे पहले रविवार को शेट्टार ने कहा था कि कर्नाटक भाजपा के कुछ नेता राज्य में पार्टी को गलत तरीके से संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शेट्टार से उनके हुबली स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने उन्हें पेशकश की कि उनके परिवार के सदस्य चुनाव लड़ सकते हैं और उन्हें अन्य महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

और पढ़िए – Atiq Ashraf Murder: पोस्टमार्टम के बाद अतीक-अशरफ शव रिश्तेदारों को सौंपा, तीनों आरोपियों को 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, प्रधान और मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी शेट्टार को बुलाया और उन्हें राज्यपाल या केंद्रीय मंत्री का पद देने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह केवल अपने क्षेत्र के विधायक के रूप में काम करना चाहते हैं, उन्हें किसी बड़े पद की कोई इच्छा नहीं है।

---खबर नीचे जारी है---
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Apr 17, 2023 08:16 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola