हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में चुनाव प्रचार खत्म, जानें कैंपेनिंग में कांग्रेस और भाजपा में से कौन किस पर भारी?

विज्ञापन

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में सोमवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पीएम मोदी ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ मिलकर 19 जनसभाओं को संबोधित किया जबकि छह रोड शो किए, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 12 दिनों तक राज्य में डेरा डाला।

राज्य के सभी तीन प्रमुख राजनीतिक दलों (भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर (JDS)) ने राज्य की 224 सीटों वाली विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए मतदाताओं को लुभाने, वादे करने और एक-दूसरे पर आरोप लगाने की पूरी कोशिश की है।

और पढ़िए – Karnataka Election: ‘4% मुस्लिम आरक्षण गैर-संवैधानिक था…’, अमित शाह बोले- कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए आरक्षण दिया था, हमने हटा दिया

वोटिंग कल, 13 मई को मतगणना

कर्नाटक विधानसभा में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। लिंगायत और वोक्कालिगा मतदाता चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। सरकार बनाने के लिए बहुमत का निशान 113 सीटों का है। सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रही भाजपा राज्य में दूसरे कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए है और उसने पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखने का भरोसा जताया है।

विज्ञापन

राज्य में लिंगायत आबादी 17 और वोक्कालिगा 11 प्रतिशत हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। शाह ने रविवार को डोड्डाबल्लापुरा में मेगा रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम पूर्ण बहुमत या कम से कम आधे अंक से अधिक 15 सीटों से चुनाव जीतेंगे। अमित शाह ने कहा कि इन चार वर्षों में येदियुरप्पा और बोम्मई सरकार ने बहुत काम किया है। बता दें कि दक्षिण में कर्नाटक एकमात्र राज्य है जहां भाजपा सत्ता में है।

पीएम मोदी ने 19 जनसभा और 6 रोड शो किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के लिए प्रचार किया। भाजपा ने अपने समर्थन आधार को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनसभाओं को संबोधित किया और छह रोड शो किए। अमित शाह ने 16 जनसभाएं और 14 रोड शो किए।

विज्ञापन

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 जनसभाएं और 16 रोड शो किए। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने भी कर्नाटक में जमकर चुनाव प्रचार किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चार चुनावी रैलियां कीं और रोड शो किया। इसके अलावा, निर्मला सीतारमण, नितिन गडकरी, एस जयशंकर, अश्विनी वैष्णव, स्मृति ईरानी और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई केंद्रीय मंत्री ने चुनाव प्रचार किया।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनके महाराष्ट्र के समकक्ष एकनाथ शिंदे सहित कई मुख्यमंत्रियों को भी मैदान में उतारा गया।

विज्ञापन

खड़गे, सोनिया, प्रियंका और राहुल ने संभाला था प्रचार का जिम्मा

उधर, कांग्रेस भाजपा को हराकर इस बार के विधानसभा चुनाव में राज्य में अपनी सरकार बनाने का दावा किया है। कांग्रेस के लिए सोनिया, राहुल और प्रियंका के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस नेताओं ने रोड शो और रैलियों को संबोधित किया।

आखिरी दिन चुनाव प्रचार के लिए किसने क्या कहा?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बेंगलुरु में थीं। उन्होंने सोमवार को कहा कि सबसे पुरानी पार्टी सत्ता में आएगी क्योंकि राज्य के लोग भ्रष्टाचार का अंत चाहते हैं। प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम बहुत आश्वस्त और आशान्वित हैं। मैं संख्या की भविष्यवक्ता नहीं हूं। मैं केवल उस प्रतिक्रिया को देख सकती हूं जो हमें जनता से मिली है। कर्नाटक के लोग भ्रष्टाचार का अंत चाहते हैं।”

विज्ञापन

प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका ने बेंगलुरु के विजयनगर में रोड शो किया। हालांकि बजरंग दल का मुद्दा, जिसका उल्लेख कांग्रेस के घोषणापत्र में किया गया था, राजनीतिक प्रचार में केंद्र में आ गया था। कांग्रेस पार्टी ने पिछले हफ्ते 10 मई के चुनावों के लिए अपने घोषणापत्र में कहा था कि वह बजरंग दल, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और अन्य जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने सहित कानून के अनुसार निर्णायक कार्रवाई करेगी।

और पढ़िए – Liquor Policy Case: ‘5 गवाहों ने कोर्ट में अपना बयान बदल लिया…ये सिर्फ षड़यंत्र है’, CM अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला

पीएम मोदी ने तुमकुरु में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अब जय बजरंगबली कहने पर आपत्ति शुरू कर दी है। कांग्रेस तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति की गुलाम बन गई है। कांग्रेस कभी भी कर्नाटक के कल्याण के लिए काम नहीं कर सकती है। यह कभी भी कर्नाटक का विकास नहीं कर सकती है।

विज्ञापन

चुनावों के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान के तहत राहुल गांधी ने रविवार को बेंगलुरु में गिग वर्कर्स और ऐप-आधारित डिलीवरी सेवाओं के डिलीवरी पार्टनर्स के साथ बातचीत की। पूर्व लोकसभा सांसद ने बेंगलुरु के एक होटल में डिलीवरी वर्कर्स से बातचीत की।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola