Karnataka Election Results: 'कर्नाटक के नतीजों ने दिखाई 2024 लोकसभा चुनाव की झलक...', शरद पवार ने गिनाई बीजेपी की हार की वजह

Sharad Pawar, Sharad Pawar Threat, NCP, Narendra Dabholkar, Narendra Dabholkar Murder, Maharashtra Politics, Maharashtra, Sharad Pawar, NCP, Maharashtra politics, narendra dabholkar, Narendra Dabholkar Murder

NCP Chief Sharad Pawar

Karnataka Election Results: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से सत्ता छीन ली है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने शनिवार को मुंबई में दावा किया कि कर्नाटक के नतीजे अगले साल के लोकसभा चुनावों की एक तस्वीर पेश करते हैं। कर्नाटक के लोगों ने भाजपा के खिलाफ मजबूत जनादेश दिया है। भाजपा को हराने की जिम्मेदारी वहां के लोगों ने उठाई। मैं कर्नाटक की जनता को बधाई देता हूं। उन्होंने भाजपा को सबक सिखाया है। अब यह प्रक्रिया पूरे देश में चलेगी।

विज्ञापन

भाजपा इस्तेमाल करती है वेल्थ टूल

शरद पवार ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह विधायकों को तोड़कर सरकारें गिराती और बनाती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कर्नाटक में भी ऐसा ही किया था। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ने जो किया, वह सभी ने देखा है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के साथ भाजपा ने ऑपरेशन लोटस किया। गोवा में भी जब बीजेपी के पास बहुमत नहीं था तो उसने विधायक तोड़कर राज्य पर कब्जा कर लिया। यह नया तरीका लागू किया जा रहा है। भाजपा टूल वेल्थ का उपयोग करती है।

विज्ञापन

भाजपा ने अधिकतर राज्यों को खोया

एनसीपी अध्यक्ष ने आगे दावा किया कि भाजपा ने देश में अधिकांश राज्यों को खो दिया है। बीजेपी की केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल में सरकार नहीं है। इसलिए बीजेपी अधिकांश राज्यों में सत्ता से बाहर है। इससे साबित होता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा देश की सत्ता से बाहर होगी।

गृह मंत्री देते हैं आतंक पैदा करने वाला बयान

पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आतंक पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को शांति से बोलना चाहिए। देश में कहीं भी दंगे नहीं होने चाहिए। चाहे कोई भी सरकार में हो। क्योंकि देश और आम आदमी को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। अगर कोई धर्म और जाति का इस्तेमाल कर राजनीतिक करता है तो लोग इसे पसंद नहीं करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ