Karnataka Election Hot Seats: बोम्मई की लगातार 5वीं जीत, बागी सावदी ने बीजेपी कैंडिडेट को हराया, जानें कर्नाटक की 5 हॉट सीटों का हाल

Karnataka Election Hot Seats, Karnataka Election Results, Basavaraj Bommai, DK Shivkumar, BJP, Congress, JDS

Karnataka Election Hot Seats

Karnataka Election Hot Seats: कर्नाटक में कांग्रेस ने कमाल कर दिखाया है। 224 सीटों के लिए हुए चुनाव में कुछ ऐसे चेहरे थे, जिनकी हार-जीत पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं। लिस्ट लंबी है, लेकिन हम पांच VIP सीटों की बात कर रहे हैं। इन चेहरों में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार जैसे कई दिग्गज शामिल थे।

विज्ञापन

चुनाव परिणामों के नतीजे कमोबेश आ चुके हैं। कांग्रेस ने 103 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, 33 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने 50 सीटों पर जीत हासिल की और 14 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने अब तक कुल वोट शेयर का 43.11% हासिल किया है। आइए जानते हैं कि कर्नाटक की हॉट सीटों का क्या हुआ? कौन जीता-कौन हारा?

विज्ञापन

ये हैं पांच हॉट सीटें-

  • सीट- शिग्गांव

बसवराज बोम्मई- भाजपा (जीते)
यासिर अहमद खान पठान- कांग्रेस (हारे)

Karnataka Election Hot Seats

Karnataka Election Hot Seats

विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिग्गांव सीट से चुनाव जीत गए हैं। वे लगातार तीन बार चुनाव जीतने के बाद चौथी बार विधायक बने हैं। उन्होंने कांग्रेस के इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार यासिर अहमद खान पठान को हराया है।

  • सीट-वरुणा

सिद्धारमैया- कांग्रेस (जीते)
वी सोमन्ना- भाजपा (हारे)

विज्ञापन
Karnataka Election Hot Seats:

Karnataka Election Hot Seats

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कर्नाटक सरकार में मंत्री वी सोमन्ना को हराया है।

विज्ञापन
  • सीट- कनकपुरा

डीके शिवकुमार- कांग्रेस (जीते)
आर अशोक- भाजपा (हारे)

Karnataka Election Hot Seats

Karnataka Election Hot Seats

विज्ञापन

कनकपुरा सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने चुनाव जीता है। उन्होंने भाजपा सरकार में मंत्री आर अशोक को हराया है।

  • सीट- चन्नाचट्टन

एचडी कुमारस्वामी- जेडीएस (जीते)
सीपी योगेश्वर- भाजपा (हारे)

विज्ञापन
Karnataka Election Hot Seats

Karnataka Election Hot Seats

चन्नाचट्टन से पूर्व सीएम और जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सीपी योगेश्वर को हराया है।

विज्ञापन
  • सीट- अथणी

लक्ष्मण सावदी- कांग्रेस (जीते)
महेश कुमाथल्ली- भाजपा (हारे)

Karnataka Election Hot Seats

Karnataka Election Hot Seats

विज्ञापन

अथणी सीटसे पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने चुनाव जीता है। वे चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने भाजपा के महेश कुमाथल्ली को हराया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ