Karnataka Election Results: कांग्रेस ने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 34 साल के बाद सबसे बड़े वोट शेयर और सीटों से जीत हासिल की है। राजनीतिक विशेषज्ञ योगेंद्र यादव ने कहा कि यह चुनाव वीरेंद्र पाटिल के शासन के दौरान 1989 के बाद कर्नाटक में किसी भी पार्टी के लिए सबसे बड़ी जीत है, तब कांग्रेस ने 43.76 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 178 सीटें जीती थीं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह एक बड़ी जीत है। इससे पूरे देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा हमें ताना मारती थी और कहती थी कि हम ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ बनाएंगे। अब सच्चाई यह है कि यह ‘भाजपा मुक्त दक्षिण भारत’ है।
योगेंद्र यादव ने दिए ये आंकड़े
योगेंद्र यादव ने कर्नाटक के नतीजों को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने दावा किया कि 1999 में कांग्रेस ने 40.84 प्रतिशत के वोट शेयर के साथ 132 सीटें जीतीं। इसके बाद 2013 में पार्टी ने 36.6 प्रतिशत के वोट शेयर के साथ 122 सीटें हासिल कीं। 1994 में JDS ने 33.54 के वोट प्रतिशत के साथ कुल 115 सीटें जीतीं। बीजेपी ने 2008 में 36.86 प्रतिशत के वोट शेयर के साथ 110 सीटें जीतीं। उसके बाद 2018 में 36.3 के वोट प्रतिशत के साथ 104 सीटें जीतीं। 2004 में बीजेपी को 28.33 फीसदी वोट शेयर के साथ कुल 79 सीटें मिली थीं।
कर्नाटक में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
कर्नाटक में प्रचंड जीत के बाद कांग्रेस कार्यालयों में बड़े पैमाने पर जश्न हुए। भाजपा द्वारा हार स्वीकार करने के तुरंत बाद भावुक डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने सोनिया गांधीजी, राहुल गांधीजी और प्रियंका गांधीजी, और (कांग्रेस बॉस) मल्लिकार्जुन खड़गेजी को आश्वासन दिया था कि मैं कर्नाटक को बहुमत तक पहुंचा दूंगा। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जनता ने नफरत को हराया है। अब मोहब्बत की दुकान खुली है।
संबंधित खबरें
सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
31 mins agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
48 mins ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
1 hr agoCBSE 10वीं की डेटशीट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगी परीक्षाएं
1 hr agoUP में चुनावी अफसरों के तबादले पर EC की रोक, बिना इजाजत नहीं हटेंगे अधिकारी
2 hrs agoPM करेंगे मंत्रालयों के काम का 'महामंथन', 27 को पेश होगा लेखा-जोखा
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 hrs agoक्यों चली रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर कैंची? हटाई गईं प्रदर्शन की 74 फोटोज
5 hrs agoLIVE: अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच की बड़ी रिकवरी, 25.5 करोड़ की हेरोइन जब्त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines