हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Karnataka Election: भीड़ में खड़ी बुजुर्ग सैनिटेशन वर्कर को प्रियंका ने अपने रथ पर बैठाया, पीएम मोदी को दी एक चुनौती

विज्ञापन
Karnataka Election

Karnataka Election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कर्नाटक के दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने चिंतामणि में रोड शो किया। इस दौरान प्रियंका गांधी का एक अलग अंदाज दिखा। उनकी नजर भीड़ में खड़ी एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी। उसने अपने गले में कांग्रेस की पट्टिका डाल रखी थी। प्रियंका को देख उसने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। यह देखकर प्रियंका गांधी अपने प्रचार रथ से उतरकर भीड़ में शामिल उस महिला तक पहुंचीं। उन्होंने महिला को अपने चुनावी रथ पर सवार किया। प्रियंका गांधी के साथ महिला ने कांग्रेस के लिए वोट मांगा। बताया जा रहा है कि महिला स्वच्छता कार्यकर्ता होने के साथ कांग्रेस की सपोर्टर है।

देखिए पूरा VIDEO

मुंह नहीं दिखा पा रहे भाजपा के नेता

प्रियंका गांधी ने मांड्या में जनसभा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में 3.5 साल सरकार चलाई। लेकिन न तो वे अपना चेहरा दिखा पा रहे हैं और न ही वे आपके सामने बोल पा रहे हैं। यहां बदलाव जरूर आएगा।

विज्ञापन

जनता के मुद्दे पर लड़कर दिखाइए

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी समेत पूरी भाजपा को एक चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा, प्रधानमंत्री जी, उनके मंत्री और उनके सारे नेताओं को चुनौती देती हूं कि किसी भी प्रदेश में एक चुनाव जनता के मुद्दों पर लड़कर दिखाएं। आप इधर-उधर की बात न करिए ये बताइए कि 40% कमीशन वाली BJP सरकार ने कर्नाटक से 1.5 लाख करोड़ लूटा क्यों, बेरोजगारी-महंगाई बढ़ाई क्यों?

बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को वोटिंग होगी। 13 मई को नतीजे आएंगे। राज्य में वर्तमान में भाजपा का शासन है। यहां सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: पीएम मोदी का कांग्रेस-JDS पर हमला, बोले- दोनों दिखावे के दो दल, दिल और करतूतों से एक हैं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola