Karnataka Election Results: 'कर्नाटक के लोगों ने बीजेपी की नफरत की राजनीति को हराया...', नतीजों पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान
Edited By Bhola Sharma

Edited By Bhola Sharma

Karnataka Election Results: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को श्रीनगर में कर्नाटक चुनाव परिणामों पर कहा, ‘कर्नाटक के लोगों ने भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे को हराकर देश के बाकी हिस्सों में लोगों को आशा की किरण दी है। बीजेपी ने हर स्तर पर ध्रुवीकरण करने की कोशिश की और यहां तक कि बजरंगबली का नाम भी लिया। पीएम मोदी ने खुद धार्मिक मुद्दों को उठाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सभी व्यर्थ गए। क्योंकि लोगों ने धार्मिक नफरत की राजनीति को हराया और विकास और प्रगति के मुद्दों पर मतदान किया।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बीजेपी की यह हार और कांग्रेस की जीत इस समय बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल संसद के चुनाव होने हैं और देश के बाकी हिस्सों में भी लोग विकास और भाईचारे के लिए वोट करेंगे।
महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान के हालात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘पाकिस्तान में स्थिति चिंताजनक है, लेकिन जिस तरह से सर्वोच्च न्यायालय और मीडिया जैसी संस्थाएं उस देश में निष्पक्ष रूप से अपनी भूमिका निभा रही हैं, उससे उम्मीद है कि देश फिर से इन संकटों से बाहर निकलेगा।’
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में होने वाली जी20 बैठक पर महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘जी20 के नाम पर कश्मीर के लोगों खासकर युवाओं को बेवजह प्रताड़ित किया जाता है। दुकानदारों को भी अपनी दुकानों को सुंदर बनाने की बात कहकर परेशान किया जाता है, ताकि बाहर से आने वाले लोगों को यहां चीजों की बेहतर जानकारी हो जो कि गलत है।’
यह भी पढ़ें: Karnataka Election Results: बीजेपी के लिए हार-जीत कोई नई बात नहीं, कर्नाटक के नतीजों पर बीएस येदियुरप्पा ने दिया बयान
(Zolpidem)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: