हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Karnataka Election: 'बजरंगी बली मंदिर में ही थे, कांग्रेस उन्हें चुनावी मैदान में ले आई' विपक्ष पर हमलावर हुए अमित शाह

विज्ञापन

Karnataka Election: कर्नाटक में प्रचार के आखिरी दौर में आरोप प्रत्यारोप बढ़ता जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक को लूटा है। कर्नाटक को एटीएम की तरह इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि मुझसे पत्रकारों ने पूछा कि कर्नाटक का चुनाव बजरंग बली पर चला गया है तो मैंने कहा कि बजरंगी बली तो अपने मंदिर में ही थे, ये कांग्रेस पार्टी बजरंग बली को चुनाव के मैदान में ले आई है।

बजरंग बली को बदनाम करने पर तुले हैं-अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की नीति… जिसके कारण इन्होंने सालों तक प्रभु श्रीराम को ताले के अंदर बंद करके रखा और आज बजरंग बली को बदनाम करने पर तुले हैं। केंद्र, गोवा और कर्नाटक में सरकार होने के बावजूद कांग्रेस महादयी नदी के मुद्दे को हल करने में असमर्थ थी। हालाँकि, जब भाजपा की सरकार बनी, तो हमने लंबे समय से लंबित इस मुद्दे को सुलझा लिया।

हमने धर्म के आधार पर आरक्षण खत्म किया

अमित शाह ने कहा- पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर हमने न केवल कर्नाटक बल्कि देश में भी शांति कायम की है। हमने धर्म के आधार पर आरक्षण खत्म किया। इसने उन अन्य समुदायों के लिए आरक्षण बढ़ा दिया जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी। कांग्रेस दावा कर रही है कि सत्ता में आने पर वह मुस्लिम आरक्षण को 4% से बढ़ाकर 6% कर देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए, कर्नाटक एक एटीएम है, और वे राज्य के लिए निर्धारित धन को लूट लेंगे। कांग्रेस ने कर्नाटक में पांच गारंटी दी है। हालांकि, जहां भी उन्होंने गारंटी दी है, वे चुनाव हार गए हैं। राहुल, आपके गारंटियों का कोई मूल्य नहीं है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें