Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कन्नड़ फिल्म स्टार सुदीप (किच्चा सुदीप) और दर्शन तुगुदीपा के बुधवार को भाजपा में शामिल होने की संभावना है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है। साथ ही पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दोनों कलाकार दोपहर 2 बजे के आसपास कर्नाटक के बेंगलुरु के एक निजी होटल में पार्टी में शामिल होंगे।
सूत्रों ने कहा कि दिनों एक्टर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि इससे पहले फरवरी में कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने किच्चा सुदीप से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद अटकलें थीं कि सुदीप और कांग्रेस के बीच किसी तरह की राजनीतिक बातचीत चल रही है।
और पढ़िए – Karnataka Poll: ‘189 में से 125 से अधिक सीट जीतेंगे…’, पूर्व CM येदियुरप्पा का दावा, जानें कब आएगी BJP की दूसरी लिस्ट
10 मई को कर्नाटक में वोटिंग, 13 को नतीजे
हालांकि किच्छा सुदीप और डीके शिवकुमार के सहयोगियों ने बाद में अफवाहों को विराम लगाते हुए कहा कि दोनों की मुलाकात का कोई राजनीतिक मकसद नहीं था। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। कांग्रेस और जद (एस) ने 124 और 93 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा कर दी है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 8 अप्रैल को अंतिम रूप दिए जाने के बाद भाजपा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी।
कन्नड़ के अलावा तेलुगु, तमिल और हिंदी सिनेमा में काम कर चुके हैं सुदीप
किच्चा सुदीप एक्टर, डायरेक्टर, प्रॉड्यूसर और पटकथा लेखक हैं जो मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा में काम करते हैं। उन्होंने हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। सुदीप ने 1997 में फिल्म ‘थायव्वा’ से अपने अभिनय की शुरुआत की और बाद में ‘स्पर्श’, ‘हुच्चा’, ‘स्वाति मुथु’, ‘ईगा’ जैसी सफल फिल्मों के साथ कन्नड़ सिनेमा में खुद को स्थापित किया।
और पढ़िए – Karnataka Elections 2023: भाजपा ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 7 मौजूदा विधायकों का टिकट कटा
दर्शन तुगुदीपा भई कन्नड़ फिल्म एक्टर हैं जो एक्शन फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म मैसूर में हुआ था और उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2001 में फिल्म ‘मैजेस्टिक’ से की। दर्शन ने अपने दो दशकों के करियर में 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
37 mins agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
41 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
1 hr agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
1 hr ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
2 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
3 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines