Karnataka Elections 2023: भाजपा ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 7 मौजूदा विधायकों का टिकट कटा

karnataka Elections 2023, Bharatiya Janata Party, star campaigners, PM Modi, JP Nadda, Rajnath Singh

Karnataka Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों का नाम है। दूसरी लिस्ट मेंं 7 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है।

भाजपा के आधिकारिक मीडिया हैंडल ने ट्विटर पर कहा, “भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने कर्नाटक विधानसभा के आगामी आम चुनावों के लिए दूसरी सूची में 23 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं।” कुल 7 मौजूदा विधायक दूसरी सूची में जगह नहीं बना सके।

भाजपा की दूसरी लिस्ट में ये नाम शामिल

सूची के अनुसार, हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नागराज छब्बी को कलघाटगी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है। पूर्व विधायक वाई संपंगी की बेटी अश्विनी संपंगी कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) से चुनाव लड़ेंगी।

एनआर संतोष जो कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के करीबी रिश्तेदार हैं, उन्हें दूसरी सूची में जगह नहीं मिली है। जीवी बसवराजू को अरसीकेरे निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने के लिए टिकट मिला है।

मुदिगेरे निर्वाचन क्षेत्र से दीपक डोड्डैया को पार्टी ने टिकट दिया है। मुदिगेरे के मौजूदा विधायक कुमार स्वामी सूची में जगह नहीं बना सके। बीजेपी ने बिंदूर सीट से गुरुराज गंटीहोल को टिकट दिया है। उन्होंने मौजूदा विधायक सुकुमार शेट्टी की जगह ली जिन्हें टिकट नहीं मिला।

विधायक मदल विरुपक्षप्पा का भी टिकट कटा

नई जारी सूची में शिवकुमार को चन्नागिरी से टिकट मिला है जो मदल विरुपक्षप्पा की सीट थी। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि मदल विरुपाक्षप्पा के परिवार से किसी को भी सूची में जगह नहीं मिली है।

हाल ही में मदल विरुपाक्षप्पा का परिवार एक भ्रष्टाचार के मामले में शामिल था जिसके कारण एक प्राथमिकी और लोकायुक्त का छापा पड़ा।

अब सिर्फ 12 क्षेत्रों के उम्मीदवारों की घोषणा बाकी

भाजपा की ओर से 12 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने बाकी हैं जिनमें हुबली धारवाड़ मध्य, कृष्णराजा, शिवमोग्गा, महादेवपुरा आदि निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

इससे पहले बीजेपी ने मंगलवार को आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 224 सीटों में से 189 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी औऱ बुधवार रात दूसरी सूची जारी कर दी गई। दोनों सूची मिलाकर 224 में से 212 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होंगे, जिसकी मतगणना 13 मई को होनी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ