Karnataka Election 2023: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने मंगलवार को कहा कि भाजपा से उन्हें निकाले जाने के पीछे पार्टी के महासचिव बीएल संतोष का हाथ था। 67 साल के लिंगायत नेता ने कहा कि बीएल संतोष ने उनके खिलाफ साजिश रची, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट न देकर अपमानित किया।
जगदीश शेट्टार का टिकट काटे जाने के बाद उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व सीएम सिद्धारमैया, प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बता दें कि जगदीश शेट्टार छह बार के विधायक, विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता हर चुके हैं।
और पढ़िए – Karnataka Election 2023: 10 हजार रुपये के सिक्के लेकर निर्दलीय प्रत्याशी ने जमा की जमानत राशि, यादगीर सीट से भरा पर्चा
शेट्टार ने कहा कि बसवराज बोम्मई सरकार में मंत्री पद खोने के बावजूद मैंने कड़ी मेहनत की। बीएल संतोष ने मेरी जगह महेश तेंगिंकाई को टिकट दिलाने के लिए मेरे खिलाफ साजिश रची। महेश तेंगिंकई हुबली-धारवाड़ केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जिसका प्रतिनिधित्व जगदीश शेट्टार करते थे।
उधर, मैसूरु जिले के कृष्णराज विधानसभा क्षेत्र में नए चेहरे श्रीवत्स श्रीवास्तव को भाजपा ने टिकट दिया है। पार्टी ने यहां से चार बार के विधायक एसए रामदास को हटा दिया। शेट्टार ने कहा, “देखिए रामदास के साथ क्या हुआ। सिर्फ इसलिए कि वह बीएल संतोष के वफादार नहीं हैं, उन्होंने उन्हें हटा दिया गया और श्रीवास्तव को टिकट दिया गया।”
और पढ़िए – Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानें कौन-कौन शामिल
शेट्टार ने बीएल संतोष पर ये आरोप भी लगाए
जगदीश शेट्टार ने कहा कि बीएल संतोष को केरल का प्रभार दिया गया था और उन्होंने एक भी सीट नहीं जीती। उन्हें तमिलनाडु का प्रभारी बनाया गया था, भाजपा ने केवल कुछ सीटें जीती थीं। वह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के प्रभारी थे। हालत देखें। शेट्टार ने कहा, “इन राज्यों में विफल रहने वाला व्यक्ति पार्टी के नंबर एक और दो को सलाह दे रहा है।” बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान और 13 मई को नतीजे आएंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
7 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
7 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
11 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
12 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
13 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
15 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
15 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines