Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। कांग्रेस ने 25 मार्च को चुनावों के लिए 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम शामिल थे।
बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को एक ही चरण में चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। सिद्धारमैया वरुण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि डीके शिवकुमार कनकपुरा से उम्मीदवार होंगे।
अब तक 166 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 166 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। पार्टी की ओर कहा गया है कि बाकी बचे 58 सीटों के लिए जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।
बता दें कि पहली लिस्ट में जारी 124 उम्मीदवारों की लिस्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने कोलार गोल्ड फील्ड निर्वाचन क्षेत्र से एम रूपकला को मैदान में उतारा है। 124 उम्मीदवारों की सूची में सबसे उम्रदराज 91 साल के शमनुरु शिवशंकरप्पा हैं जो दावणगेरे दक्षिण से टिकट पाने में कामयाब रहे हैं।
कांग्रेस के दिग्गज नेता केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी बीटीएम लेआउट से चुनाव लड़ेंगे और उनकी बेटी सौम्या रेड्डी बेंगलुरु के जयनगर से चुनाव लड़ेंगी।
मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे को चितापुर से मिला टिकट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे चितापुर से चुनाव लड़ेंगे। एमबी पाटिल और दिनेश गुंडुराव कोबाबलेश्वर और गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया गया है। पार्टी ने मौजूदा विधायक वेंकटरमणप्पा को टिकट नहीं दिया है। उधर, हाल ही में भाजपा छोड़ने वाले एमएलसी पुत्तन्ना को राजाजीनगर से टिकट मिला और पूर्व केंद्रीय मंत्री केएच मुनियप्पा देवनहल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे।
कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं। राज्य में वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा के 119 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और उसके सहयोगी जद (एस) के पास 28 सीटें हैं।
संबंधित खबरें
बीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
3 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
4 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
5 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
6 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
6 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
8 hrs ago'हमें गर्व है', स्मित मच्छार से अस्पताल में मिले UAE के डिप्टी पीएम, जानिए अब कैसी है भारतीय कैप्टन की तबीयत
9 hrs agoओडिशा सरकार ने जारी की WII-अदाणी फाउंडेशन की ऑलिव रिडले कछुओं पर स्टडी, सामने आईं अहम जानकारियां
10 hrs agoExplainer: क्या है मच्छार जाति का इतिहास और मतलब? कहां से आए इसके लोग, कैसे बना सरनेम
12 hrs ago'ओमानी पायलट ने कुल्हाड़ी से किया था स्मित मच्छार पर हमला', UAE ने दी फ्लाईदुबई 'आतंकी घटना' की डिटेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines