Karnataka Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया पर निशाना साधा। बीएल संतोष ने सिद्धारमैया के कार्यकाल को कर्नाटक के इतिहास में सबसे भ्रष्ट, अविवेकपूर्ण और हिंदू-घृणित वाला करार दिया।
बीएल संतोष की ये टिप्पणी सिद्धारमैया के उस बयान की प्रतिक्रिया है, जिसमें दावा किया गया था कि कर्नाटक में कांग्रेस आसानी से आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी करेगी। बीजेपी नेता ने ट्विटर पर कहा, “उन्होंने (सिद्धारमैया) कर्नाटक के इतिहास में सबसे भ्रष्ट, अविवेकी और हिंदू-घृणित सरकार का नेतृत्व किया। जनता अभी भी उन काले दिनों और फिर कुछ महीनों के गठबंधन नाटक के बारे में जानती है। मतदाताओं ने कर्नाटक को निर्णायक जनादेश देने का मन बना लिया है।
और पढ़िए – Karnatka Assembly Election: दिग्गज कांग्रेस नेता की बेटी राजनंदिनी ने थामा BJP का दामन, पिता थिम्मप्पा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
मंगलवार को सिद्धारमैया ने लगाया था ये आरोप
इससे पहले मंगलवार को सिद्धारमैया ने आरोप लगाया था कि राज्य में बीजेपी के कई नेता पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा था कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आसानी से बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। वहीं, कांग्रेस के सीनियर नेता सुरजेवाला ने भी कहा था कि भाजपा के कई विधायक, एमएलसी, बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
सुरजेवाला ने कहा कि कर्नाटक में हर कोई जानता है कि लहर कांग्रेस के पक्ष में है। भाजपा आलाकमान अच्छी तरह जानता है कि पार्टी डूब रही है और वह राज्य में सत्ता में नहीं आ सकती। नफरत की राजनीति और हिंदुत्व आने वाले कर्नाटक चुनाव में काम नहीं कर रहा है।
और पढ़िए – Karnataka Elections 2023: पहली लिस्ट के बाद कर्नाटक भाजपा में बगावत! टिकट कटने से नाराज पूर्व डिप्टी सीएम ने दिया इस्तीफा
बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। वर्तमान में कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों में से 119 विधायक सत्तारूढ़ भाजपा के हैं, जबकि कांग्रेस के पास 75 और जद (एस) के पास 28 सीटें हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
1 hr agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
1 hr agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
2 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
2 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
3 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
4 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
5 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
6 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines