Karnataka Election 2023: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बेलगावी में जनसभा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक भगवान राम को ताले में बंद कर रखा लेकिन PM मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग बली का अपमान किया, इसके अलावा उनकी पार्टी के एक बड़े नेता पूछते हैं कि बजरंग बली की जन्मतिथि क्या है, आपके पास सर्टिफिकेट है?
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भगवान बजरंगबली का अपमान किया। राहुल गांधी के वादों पर किसी को भरोसा नहीं है। वे त्रिपुरा, असम और नागालैंड जैसे राज्यों में हार गए। यह भाजपा ही है जिसने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया और जनता को राशन दिया, पानी की सुविधा और स्वास्थ्य सुविधा दी। डबल इंजन सरकार ने लोगों के हित में काम किया है।
अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने यहां किसानों के लिए काम किया है। हमने किसानों को कई फायदे दिए हैं। कांग्रेस ने सावरकर का अपमान किया। लेकिन बीजेपी ने मराठों का विकास किया और उनका सम्मान किया। पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर भगवान राम भक्तों के सपनों को पूरा किया है।
शाह बोले- विकास की एकमात्र गारंटी नरेंद्र मोदी गारंटी है
अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक के विकास की एकमात्र गारंटी नरेंद्र मोदी गारंटी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना ‘गारंटी कार्ड’ साझा कर रही है, तथाकथित गारंटी जिसने इस पार्टी को गुजरात से, यूपी से, त्रिपुरा से गायब कर दिया। आपकी गारंटी पर कोई विश्वास नहीं करता, राहुल बाबा। बिना सम्मान के वे कोई गारंटी नहीं दे सकते!
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कल्याण और विकास के बारे में कभी नहीं सोचती बल्कि अपने स्वार्थों को पूरा करने में लगी रहती है। केवल नरेंद्र मोदी का नेतृत्व ही एक विकसित और समृद्ध कर्नाटक सुनिश्चित कर सकता है।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस बार बार सावरकर जी का अपमान करती है। इनको इतिहास मालूम नहीं है। राहुल बाबा, आप दस जन्म ज़िंदा रहोगे तो भी सावरकर जी के बलिदान के दसवें भाग जितना भी नहीं कर पाओगे।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा उत्तर कर्नाटक के किसानों के साथ अन्याय किया। जब भी कांग्रेस सरकार आई इन्होने किसानों पर गोलियां चलाई… लाठियां चलाई। आज हमारी डबल इंजन की सरकार हर साल 10,000 रुपया किसानों के अकाउंट में डाल रही है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
8 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
10 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
11 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
12 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
12 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
13 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
13 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
14 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines