एक आदमी नहीं कर सकता रेप...2-3 चाहिए, दुष्कर्म के मामलों पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान

Karnataka Congress leader Amaregouda Patil alleged: कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व विधायक अमरेगौड़ा पाटिल कथित तौर पर एक ऑडियो में दुष्कर्म के मामलों पर विवादित बयान दे रहे हैं।

image - 2023-11-21T221537.973

Karnataka Congress leader Amaregouda Patil alleged: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णनन के बारे में एक्टर मंसूर अली खान के विवादित बयान के बाद कर्नाटक के एक कांग्रेस नेता विवादों में आ गए हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक अमरेगौड़ा पाटिल एक बलात्कार पीड़िता और मदद मांगने वाले उसके ससुर को कथित तौर पर डांटने को लेकर चर्चा में हैं, पीड़िता से फोन पर हुई उनकी बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो में शिकायतकर्ता को चेतावनी

वायरल ऑडियो में, पूर्व विधायक को कथित तौर पर उस व्यक्ति को डांटते हुए सुना जा सकता है। कथित तौर पर पूर्व विधायक कह रहे हैं एक व्यक्ति कैसे बलात्कार कर सकता है… इसके लिए कम से कम दो-तीन लोगों की आवश्यकता होगी। वहीं ऑडियो में शिकायतकर्ता को चेतावनी देते हुए भी सुना गया कि वह अपने परिवार को बदनाम कर रही है और सच नहीं बता रही है, इसके बाद पूर्व कांग्रेस नेता कहते हैं क्या आप सिर्फ एक हाथ से ताली बजा सकते हैं? बता दें कि कर्नाटक के कोप्पल जिले में शिकायत दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता के सहयोगी संगनगौड़ा पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

वायरल ऑडियो में बातचीत के कुछ अंश

पाटिल: आप चेहरा दिखाने लायक नहीं रहेंगे। एक लड़की का बलात्कार करने के लिए आपको कम से कम दो-तीन लोगों की जरूरत होती है। इस दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जो अकेले में किसी का रेप कर सके। कोई कितना भी ताकतवर हो अकेला ऐसा नहीं कर सकता।

ससुर: क्या हम झूठ बोल रहे हैं?

विज्ञापन

पाटिल: हां, आप साबित करें कि एक व्यक्ति ऐसा कर सकता है।

ससुर: तो लड़की ने जो कहा है वह सच नहीं है?

विज्ञापन

पाटिल: मुझे बहस नहीं करनी.. तुम्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। आप अपने परिवार को बदनाम कर रहे हैं।

ससुर: हमें न्याय चाहिए

विज्ञापन

वहीं सोशल मीडिया पर लोगों का रोष देखने को मिला है। ऑडियो वायरल होने के बाद लोग अब पूर्व विधायक से माफी की मांग कर रहे हैं।

नोट – न्यूज 24 स्वतंत्र रूप से ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ